{"_id":"61e88aeac05a866629532f8e","slug":"czech-folk-singer-hana-horka-died-after-she-deliberately-contracted-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक गणराज्य : टीकाकरण विरोधी अभियान में भाग लेने वाली गायिका की कोरोना से मौत, बेटे ने कही बड़ी बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चेक गणराज्य : टीकाकरण विरोधी अभियान में भाग लेने वाली गायिका की कोरोना से मौत, बेटे ने कही बड़ी बात
Thu, 20 Jan 2022 03:35 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:35 AM IST
सार
चेक गणराज्य की एक लोक गायिका हाना होरका के बेटे रेक ने एक स्थानीय सार्वजनिक रेडियो को बताया कि उनकी मां ने कोरोना के टीके नहीं लगवाए थे। उन्होंने हेल्थ पास के लिए जानबूझकर खुद को कोविड-19 से संक्रमित किया था।
विज्ञापन
चेक गणराज्य की लोक गायिका हाना होरका, हाना होरका
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेक गणराज्य की एक लोक गायिका हाना होरका की कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई, इसकी जानकारी उनके बेटे ने दी। उनकी उम्र 57 साल थी। उन्होंने कोरोना का कोई टीका नहीं लगाया था। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह कोरोना से ठीक हो रही हैं लेकिन दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
होरका ने नहीं लगवाए थे कोरोना के टीके
हाना होरका असोनेंस बैंड की गायिका थीं। होरका के बेटे रेक और उनके पति ने पूरी तरह से टीका लगवा लिए थे। रेक ने एक स्थानीय सार्वजनिक रेडियो को बताया कि उनकी मां ने कोरोना के टीके नहीं लगवाए थे।
विज्ञापन
रेक ने बताया कि वह और उनके पिता कोरोना से संक्रमित हो गए थे और हमें मां को एक सप्ताह के लिए अलग करना चाहिए था लेकिन वह पूरे समय हमारे साथ थी। यही कारण था कि कोरोना से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वैक्सीन में भरोसा न रखने वाली (एंटी-वैक्स) चेक लोक गायिका हाना होरका के मृत्यु के बारे में हैरानी की बात यह है कि उन्होंने हेल्थ पास के लिए जानबूझकर खुद को कोविड-19 से संक्रमित किया था। परिवार का कहना है कि यह हेल्थ पास उन्हें सौना (वाष्प स्नान घर) और थिएटर जाने की अनुमति देता था।
वहीं चेक गणराज्य में सिनेमा, बार और कैफे सहित कई सामाजिक और सांस्कृतिक स्थानों में प्रवेश पाने के लिए टीकाकरण के प्रमाण आवश्यक है। चेक गणराज्य ने बुधवार को रिकॉर्ड संख्या में कोविड-19 मामले दर्ज हुए हैं।
उन्होंने होरका के बारे में बात करते हुए कहा कि हमें कोरोना होने के बावजूद उन्होंने हमारे साथ सामान्य रूप से रहना जारी रखने का फैसला किया और टीकाकरण की तुलना में बीमारी को गले लगाना चुना।
परिवार से ज्यादा अजनबियों पर विश्वास
रेक ने एक स्थानीय वैक्स विरोधी आंदोलन से जुड़े लोगों पर अपनी मां की मौत का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जुड़े लोगों ने उनकी मां को टीका नहीं लगावाने से मना लिया था और इस तरह वह सब मेरी मां की मौत के दोषी हैं। रेक ने आगे कहा कि मुझे पता है कि उन्हें इसके लिए किसने प्रभावित किया था, मैं दुखी हूं कि वह अपने परिवार से ज्यादा अजनबियों पर विश्वास करती थीं। वह वैक्स विरोधी आंदोलन में भी भाग लेती थींं।