फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cyclone Idai in Mozambique more than 1000 feared dead

मोजाम्बिक में तूफान से भारी तबाही, एक हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका

Tue, 19 Mar 2019 12:54 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, बेइरा
भाषा, बेइरा Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 19 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Idai in Mozambique more than 1000 feared dead
मोजाम्बिक में तूफान - फोटो : UN News
मोजाम्बिक में पिछले सप्ताह आए तूफान में एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। वहीं, पड़ोसी जिम्बाब्वे में तूफान के चलते दर्जनों लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग लापता हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को आए तूफान की मार सबसे पहले मध्य मोजाम्बिक के बेइरा शहर पर पड़ी जिससे वहां अचानक बाढ़ आ गई और सड़कें तथा मकान बह गए। इसके बाद तूफान पड़ोसी जिम्बाब्वे में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन


मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, ‘‘इस समय आधिकारिक रूप से हमने 84 लोगों की मौत दर्ज की है, लेकिन आज सुबह जब हमने स्थिति का जायजा लेने के लिए उड़ान भरी तो संकेत मिला कि मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो सकती है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक बड़ी आपदा है। ‘‘एक लाख से अधिक लोग खतरे में हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed