फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cyclone Hilary warning in Los Angeles, weather experts fear heavy loss

Cyclone Hilary: लॉस एंजेलिस में भीषण चक्रवात की चेतावनी, मौसम विशेषज्ञों ने जताई भारी नुकसान की आशंका

Sat, 19 Aug 2023 03:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 19 Aug 2023 03:03 PM IST
सार

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चक्रवात हिलेरी रात आठ बजे तक मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया पेनिनसुला से केवल 300 मीटर दूर था। मौसम विशेषज्ञों ने इस चक्रवात के कारण काफी नुकसान होने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Cyclone Hilary warning in Los Angeles, weather experts fear heavy loss
चक्रवात हिलेरी - फोटो : Social Media

विस्तार

डाउनटाउन लॉस एंजिल्स सहित दक्षिण कैलिफोर्निया को भारी तूफान की चेतावनी दी गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक शक्तिशाली श्रेणी-4 का तूफान प्रशांत महासागर से होते हुए मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ बढ़ता हुआ देखा गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चक्रवात हिलेरी रात आठ बजे तक मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया पेनिनसुला से केवल 300 मीटर दूर था। मौसम विशेषज्ञों ने इस चक्रवात के कारण बाजा और दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्रों में काफी नुकसान होने की आशंका जताई है। अगले 36 घंटे तक कैलिफोर्निया-मैक्सिको की सीमा से लेकर सांता मोनिका क्षेत्र (कैटालिना द्वीप) में तूफान की स्थिति बनी रहेगी। 
विज्ञापन


चक्रवात केंद्र ने कहा, 'चक्रवात हिलेरी के कारण 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली है। 39 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का नाम रखा जाता है, लेकिन ये हवाएं जब 74 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगे तो तूफान का नाम ले लेती है। वहीं 111 मील प्रति घंटे से चलने वाली हवाओं को चक्रवात कहा जाता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तूफान के कारण लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया गया है। हिलेरी चक्रवात के कारण बाजा, कैलिफोर्निया में छह इंच तक बारिश होगी जो रविवार को बढ़कर 10 इंज तक होगी। तूफान के कारण तेज हवाएं चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed