फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   culprits who are sexually exploited with children will be impotent in Alabama

अब बच्चों से यौन शोषण के दोषियों को नपुंसक बनाएगा यह अमेरिकी राज्य, विधेयक पारित

Wed, 12 Jun 2019 09:47 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 12 Jun 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
culprits who are sexually exploited with children will be impotent in Alabama
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के अलबामा राज्य में बच्चों के साथ यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नया कानून बनाया गया है। जिसके अंतर्गत अब राज्य में बच्चों का यौन शोषण करने वाले व्यक्ति को नपुंसक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस विधेयक के अनुसार, राज्य में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के दोषियों को रासायनिक दवा का इंजेक्शन लगाकर नपुंसक बना दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि ऐसा कानूनी प्रावधान करने वाला यह अमेरिका का पहला राज्य है। 
विज्ञापन


सोमवार को अलबामा के गवर्नर काय इवे ने 'केमिकल कैस्ट्रेशन' विधेयक को हरी झंडी दे दी। उन्होंने इस विधेयक पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि कठोर अपराध की सजा भी कठोर होनी चाहिए। इससे अपराधियों के मन में डर बैठेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कानून में दोषी को हिरासत से रिहा करने से पहले या फिर पैरोल देने से एक महीने पहले रासायनिक दवा का इंजेक्शन लगा दिया जाएगा। यह दवा आरोपी के शरीर में टेस्टोस्टेरोन पैदा नहीं होने देगी। इससे आरोपी पूरी तरह नपुंसक हो जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान हुए खर्च की भरपाई दोषी व्यक्ति करेगा।

इंडोनेशिया और साउथ कोरिया में भी अपराधियों को बनाया जाता है नपुंसक

इंडोनेशिया और साउथ कोरिया में भी बच्चों से यौन शोषण के मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति को नपुंसक बना दिया जाता है। द. कोरिया में 2011 और इंडोनेशिया में 2016 में ऐसा कानून लागू हुआ था। 

कई अमेरिकी राज्यों ने जताई चिंता

अमेरिका के कई अन्य राज्यों ने रसायनिक दवा देकर दोषियों को नपुंसक बनाए जाने वाले कानून पर चिंता जाहिर की है। जबकि कई समूहों ने कानून को लेकर पुनर्विचार की अपील भी की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed