{"_id":"60a46e3cf173415ce47806e3","slug":"cryptocurrency-fraudsters-cheated-2-million-dollars-by-becoming-elon-musk-according-to-ftc-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टोकरंसी : एलन मस्क बनकर जालसाजों ने ठगे 20 लाख डॉलर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्रिप्टोकरंसी : एलन मस्क बनकर जालसाजों ने ठगे 20 लाख डॉलर
Wed, 19 May 2021 07:17 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला रिसर्च टीम, न्यूयॉर्क
अमर उजाला रिसर्च टीम, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 19 May 2021 07:17 AM IST
सार
- अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 तक अलग-अलग मामलों में एक बिटकॉइन और डॉगकॉइन जैसी क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने वाले 7000 लोग ठगी का शिकार हुए हैं
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : instagram.com/elonmusk
विस्तार
टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क के नाम पर जालसाजों ने छह माह में लोगों से 20 लाख डॉलर ठगे हैं। उन्होंने मास्क के वेंचर में निवेश की बात कहकर क्रिप्टोकरंसी के रूप में राशि हड़पी है। हाल ही में अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) ने एक रिपोर्ट जारी कर बढ़ते क्रिप्टोकरंसी घोटालों से पर्दा हटाया है।
विज्ञापन
अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग की रिपोर्ट, 7000 लोगों से 8 करोड़ डॉलर की ठगी
इसमें कहा गया है कि अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 तक अलग-अलग मामलों में एक बिटकॉइन और डॉगकॉइन जैसी क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने वाले 7000 लोग ठगी का शिकार हुए हैं, जिन्हें कुल आठ करोड़ डॉलर की चपत लगी है।
विज्ञापन
संघीय व्यापार आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े घोटालों में पिछले साल के मुकाबले 1 हजार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनमें बिटकॉइन और डॉगकॉइन के दामों में रिकॉर्ड उछाल बड़ी वजह माना जा रहा है। एफटीसी का कहना है कि क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने वाले काफी लोग अब भी ज्यादा जागरूक नहीं है।
विज्ञापन
इसके चलते वह जालसाजी के चंगुल में आसानी से फंस जाते हैं। एफटीसी के मुताबिक, निवेशको को घोटाले में फंसाने के लिए डेटिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया था। इसमें बुजुर्गों के मुकाबले युवाओं ने ज्यादा नुकसान उठाया है।
घोटालों में तेजी स्वभाविक सावधान रहे निवेशक
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कानून व व्यापार के प्रोफेसर जोसफ ए ग्रंड फेस्ट का कहना है कि क्रिप्टोकरंसी के बढ़ते दामों के बीच इससे जुड़े घोटालों में भी तेजी आना स्वाभाविक है। एलन मस्क के नाम पर भुगतान ले रहे बहूरूपियों से सावधान रहना चाहिए।
एलन मस्क के ऐलान के बाद चढ़ा था बिटकॉइन
मार्च में एलन मस्क द्वारा अमेरिका में टेस्ला कारों का भुगतान बिटकॉइन में लेने की घोषणा के बाद इसकी कीमत 10 फीसदी बढ़ गई थी। लेकिन फिर मस्क ने पर्यावरण पर असर का हवाला देते हुए इस माह अपना फैसला पलट दिया था। इसी प्रकार पिछले हफ्ते एक ट्विटर पोल में उन्होंने अपने साढ़े पांच करोड़ फॉलोवर्स से टेस्ला के डॉगकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकारने पर राय जानी थी। इस पर 78 फीसदी लोगों ने हामी भरी थी।