फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Croatia A boat carrying illegal migrants capsized in the Sava River people died and injured News In Hindi

Croatia Boat Mishap: अवैध प्रवासियों को ले जा रही नाव क्रोएशिया की नदी में पलटी; तीन की की मौत, आठ लोग घायल

Thu, 11 Dec 2025 03:22 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाब्रेग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाब्रेग Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 03:22 PM IST
विज्ञापन
Croatia A boat carrying illegal migrants capsized in the Sava River people died and injured News In Hindi
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

दक्षिण पूर्व यूरोप का देश क्रोएशिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्वी क्रोएशिया में गुरुवार सुबह सावा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए। यह हादसा सलावोंस्की ब्रॉड शहर में बॉस्निया की सीमा के पास हुआ। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अवैध प्रवासी घने धुंध में नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी नाव पलट गई।

विज्ञापन


इस हादसे को लेकर दमकलकर्मी इवान वुलेटा ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को सुबह 5:30 बजे कॉल मिली और उन्होंने रेस्क्यू बोट से राहत कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस ने बताया कि बोस्निया का एक शख्स लोगों की तस्करी के शक में हिरासत में है और अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अभी घायलों और मृतकों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed