{"_id":"60abbb088ebc3e5557096fca","slug":"cpn-uml-expelled-11-former-lawmakers-including-senior-leader-madhav-kumar-nepal-jhala-nath-khanal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: ओली की पार्टी ने माधव कुमार समेत 11 पूर्व सांसदों को निकाला, विपक्षी दलों को समर्थन का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: ओली की पार्टी ने माधव कुमार समेत 11 पूर्व सांसदों को निकाला, विपक्षी दलों को समर्थन का आरोप
Mon, 24 May 2021 08:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 24 May 2021 08:11 PM IST
सार
नेपाल में नवंबर में होने वाले संसदीय चुनाव के पहले सियासी उठापटक तेज हो गई है। केपी शर्मा ओली की पार्टी ने बागी नेताओं पर गाज गिराई है।
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली और माधव कुमार नेपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेपाल में राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने संसद भंग कर नवंबर में मध्यावधि चुनाव का आदेश दे दिया है। इसके बाद अब देश के राजनीतिक दलों में उठापटक तेज हो गई है। सोमवार को केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल यूएमएल ने 11 पूर्व सांसदों को पार्टी से निकाल दिया।
विज्ञापन
निकाले गए नेताओं में वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल व झाला नाथ खनाल भी शामिल हैं। इन नेताओं को पार्टी की साधारण सदस्यता से भी वंचित कर दिया गया है। इन पर विपक्षी दलों का समर्थन करने का आरोप है।
विज्ञापन
Nepal | CPN-UML under KP Sharma Oli leadership expelled 11 former lawmakers including senior leader Madhav Kumar Nepal & Jhala Nath Khanal even from party's general membership on charges of supporting the opposition parties: Communist Party of Nepal (UML)
— ANI (@ANI) May 24, 2021
विज्ञापन