फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19 World Updates Total confirmed cases of coronavirus in europe crosses 15 lakhs

यूरोप में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख पार, 1.40 लाख से ज्यादा की मौत

Sun, 03 May 2020 05:34 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 03 May 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
Covid19 World Updates Total confirmed cases of coronavirus in europe crosses 15 lakhs
कोरोना वायरस से मौत - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की पीड़ा झेल रहे यूरोप में इस घातक महामारी के चलते लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामले 15 लाख के पार होकर 15,06,852 हो चुके हैं जो पूरी दुनिया में कुल आंकड़ों के लगभग आधे हैं। यूरोप में इस संक्रमण से 1,40,260 लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि अमेरिका में 11.5 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं और 65 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


यूरोपीय देशों में जहां कोरोना का सर्वाधिक असर पड़ा है उनमें इटली, स्पेन, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी हैं। जबकि पूरी दुनिया में कोविड-19 संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 2.40 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अमेरिका संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है। यूरोप व अमेरिका के बाद रूस में भी संक्रमण के मामले एक लाख के पार हो चुके हैं। अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां कोरोना रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन के तहत ट्रेनों और बसों को रोजाना धोकर संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

मशहूर आर्ट डायरेक्टर ‘दे कोस्मो’ का निधन
ल्यूक केज और द पुनीशर जैसी लोकप्रिय सीरीज पर काम करने वाले मशहूर आर्ट डायरेक्टर माटेओ दे कोस्मो का 52 वर्ष की आयु में कोरोना के कारण निधन हो गया। उन्होंने एबीसी स्टूडियो सीरीज हार्लेम्स किचन में भी काम किया था।

अमेरिका: मीट पैक करने वाले 4 हजार लोग संक्रमित, 20 की मौत 
अमेरिकी संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका में 115 मीट पैकेजिंग प्लांट के 4,193 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। 20 लोगों की मौत भी हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार सीडीसी के सभी राज्यों के मीट प्लांट में ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं। अमेरिका में कोरोना के प्रभाव को देख वहां दर्जनों प्लांट बंद पड़े हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी सप्ताह स्थानीय अधिकरियों के विरोध के बावजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को प्लांट को चलाने का निर्देश दिया था। सीडीसी ने मीट प्लांट पर कर्मियों को सावधानी बरतने के लिए कहा था।

रूस: एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 10,000 मामले सामने आए
रूस में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के रिकॉर्ड 10,000 मामले सामने आए। देश में 1,24,054 संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें अधिकतर मॉस्को से हैं। जबकि 24 घंटों में 57 मौतों के साथ रूस में मौत का कुल आंकड़ा 1,222 पर पहुंच गया है। यहां आंशिक लॉकडाउन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed