फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19 World Updates Brazil death increases rapidly no place for coffins, Rise of unemployment in USA

Covid19: ब्राजील में शवों के लिए जगह नहीं, अमेरिका में 10 दिन में दोगुना हुआ मौत का आंकड़ा

Sat, 25 Apr 2020 07:22 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Apr 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
Covid19 World Updates Brazil death increases rapidly no place for coffins, Rise of unemployment in USA
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो कोरोना वायरस को हल्की सर्दी-खांसी बोलकर उसके खतरे को कम कर आंक रहे थे और अब हालत यह है कि यहां मनौस के एक अस्पताल के रेफ्रिजरेटर ट्रक में शवों के ऊपर शव रखे हैं और बुलडोजरों को सामूहिक कब्र बनाने में लगा दिया गया है। यहां दैनिक मौतों का आंकड़ा 20 से बढ़कर 100 हो गया है। देश में 2,900 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 45,000 की संख्या को पार कर चुका है। उधर, लॉकडाउन हटाने को लेकर देश में जारी प्रदर्शनों को राष्ट्रपति भी समर्थन दे रहे हैं।

विज्ञापन


सबसे ताकतवर देश पर दोहरी मार...बेरोजगार हो सकते हैं 4 करोड़
अमेरिका में 24 घंटों में 3,176 लोगों की मौत के साथ कुल मृतक आंकड़ा पिछले 10 दिन के अंदर दोगुना होकर 50 हजार के पार पहुंच गया है। देश में रोजाना 2000 लोगों की औसतन मौत हो रही है। दुनिया में कोरोना से जान गंवा चुके 1.95+ लाख से अधिक लोगों में यह सर्वाधिक संख्या है। अमेरिका में मौत का असली आंकड़ा माना जा रहा है कि 50 हजार से भी कहीं ज्यादा है, क्योंकि ज्यादातर राज्य केवल अस्पतालों में मरने वाली संख्या को ही रिपोर्ट कर रहे हैं और घरों में मरने वालों का आंकड़ा इसमें नहीं जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, देश में हर साल फैलने वाले सीजनल फ्लू से पिछले 9 सीजन में से 7 को मिलाकर भी कोरोना वायरस के बराबर मौत नहीं हुई हैं। फ्लू से 2011-12 में सबसे कम 12 हजार और 2017-18 में सबसे ज्यादा 61 हजार मौत दर्ज की गई थी। हालांकि कोरोना वायरस का आंकड़ा साल 1918 में फैले स्पेनिश फ्लू के कहर से बहुत पीछे है, जिसने 6.75 लाख अमेरिकी नागरिकों की जान ली थी। कोरोना वायरस के आंकड़े ने 1950-53 के बीच हुए कोरियाई युद्ध में मारे गए 36,516 अमेरिकियों की संख्या को भी बहुत ज्यादा पीछे छोड़ दिया है।  इस बीच, जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में शुक्रवार सुबह तक 8,67,459 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 50,243 लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोप : केयर होम में हुईं आधी से अधिक मौतें

Covid19 World Updates Brazil death increases rapidly no place for coffins, Rise of unemployment in USA
ब्राजील में शवों को दफनाने के लिए जमीन कम पड़ गई है - फोटो : Daily Mail London/EPA
यूरोप के जिन देशों में कोरोना से सर्वाधिक मौतें हुई हैं उनमें पहले नंबर पर इटली है जहां 25,549 लोग मारे जा चुके हैं। दूसरे नंबर पर स्पेन है जहां 22,524 मरीजों की जान चली गई है। तीसरे नंबर पर फ्रांस में 21,856 मरीज मारे गए हैं जबकि चौथे नंबर पर ब्रिटेन में अब 18,738 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

पांचवें नंबर पर बेल्जियम है जहां अब तक 6,679 छठे नंबर पर जर्मनी में 5,575 लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच, ब्रिटेन में लॉकडाउन पर रियायत जारी की गई। जबकि यहां पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 700 से अधिक की मौत हुई।

निर्वासन से पहले कुछ प्रवासियों का परीक्षण करेगा

Covid19 World Updates Brazil death increases rapidly no place for coffins, Rise of unemployment in USA
ब्राजील में एक कब्र में दो-तीन शवों की दफनाया जा रहा है - फोटो : Daily Mail London/EPA
अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की नजरबंदी में रखे गए कुछ प्रवासियों को उनके देशों में भेजने से पहले कोविड-19 का परीक्षण करने की योजना है। इस प्रयास से अवगत एक अमेरिकी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आईसीई, अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग से निर्वासित लोगों को लेकर प्रति माह 2,000 परीक्षण करेगा।

पाकिस्तान में 11,155 संक्रमित
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में करीब 79 प्रतिशत मामले स्थानीय संक्रमण के सामने आए  हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके साथ ही घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,000 से अधिक हो गई है। संक्रमण से 13 और रोगियों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ कर 237 हो गई है और अब तक 2,527 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच लॉकडाउन 9 मई तक बढ़ा दिया है।

चीन : ताजा छह मामले तक सीमित हुआ संक्रमण

Covid19 World Updates Brazil death increases rapidly no place for coffins, Rise of unemployment in USA
ब्राजील में जेसीबी की मदद से कब्र खोदी जा रही हैं - फोटो : Daily Mail London/EPA
चीन में कोरोना वायरस के नए पुष्ट मामले कम होकर अब एकल-अंक तक रह गए हैं, जबकि अलीबाबा और टेनसेंट जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने कोविड-19 जांच के लिए बुकिंग सेवाएं शुरू की हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि देश में छह नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed