{"_id":"617a6708c37937291427de1e","slug":"covid19-surge-in-russia-40096-new-cases-and-1159-fatalities-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Lockdown News: तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, एक दिन में सामने आए 40 हजार मामले, 1159 की हुई मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Lockdown News: तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, एक दिन में सामने आए 40 हजार मामले, 1159 की हुई मौत
Thu, 28 Oct 2021 02:58 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:58 PM IST
सार
रूस में कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है। रोजना संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। हालात बेकाबू होते देख सरकार ने 11 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
रूस में कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि एक बार फिर से संक्रमण ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रूस में कोरोना फिर से कहर बनकर टूट रहा है। बीते 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक संख्या है। वहीं, 1159 लोगों की जान चली गई है। पिछले हफ्ते से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कोरोना पर नियंत्रण पाने लिए पुतिन सरकार ने 11 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गुरुवार (28 अक्तूबर) से रूस में स्कूल, कॉलेज, मॉल, रेस्टोरेंट समेत बाजार बंद करने का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों के साथ ही जिम, ज्यादातर मनोरंजन स्थल और स्टोर 11 दिन बंद रखे जाएंगे। इस दौरान रेस्तरां और होटल डिलीवरी ऑर्डर के लिए खुले रहेंगे। रूसी अधिकारियों को उम्मीद है कि इस दौरान लोगों को कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन से दूर रखकर कोरोना महामारी के प्रसार को सीमित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Russia reported 40,096 new cases and 1,159 fatalities, as Moscow shuts down non-essential services for 11 days to combat the surge in COVID19 infections: AFP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 28, 2021
60 से ज्यादा उम्र के लोगों को घरों में रहने की अपील
सरकार ने सिर्फ दवा दुकानें और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट दी है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के 85 उन क्षेत्रों में जहां स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, कामकाज पहले से भी रोका जा सकता है और छुट्टियां सात नवम्बर के बाद भी बढ़ाई जा सकती हैं। उस दौरान, प्रमुख बुनियादी ढांचे और कुछ अन्य को छोड़कर अधिकांश सरकारी संगठनों और निजी व्यवसायों को काम रोकना भी पड़ सकता है। पुतिन ने स्थानीय अधिकारियों को कहा है कि वे आदेश दें कि टीका नहीं लेने वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर में रहें।