फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19, NASA engineers make high pressure ventilators for patients

Covid-19: नासा इंजीनियरों ने कोरोना मरीजों के लिए बनाया हाईप्रेशर वेंटिलेटर

Sat, 25 Apr 2020 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Apr 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Covid19, NASA engineers make high pressure ventilators for patients
नासा के इंजीनियरों द्वारा तैयार हाईप्रेशर वेंटिलेटर

कोरोना के इलाज व सरल जांच की खोजों में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के साथ अब अंतरिक्ष वैज्ञानिक भी मैदान में उतर गए हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इंजीनियरों  ने एक हाईप्रेशर वेंटिलेटर तैयार किया है, जिसका प्रयोग कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जाएगा।

विज्ञापन


नासा की जेट प्रॉपल्शन लैब के निदेशक माइकल वॉटकिन्स ने बताया, हम अंतरिक्ष यान बनाने के विशेषज्ञ हैं न कि मेडिकल उपकरणों के, लेकिन हमारे पास बेहतरीन इंजीनियरिंग टीम है, जो कि वैज्ञानिकों और चिकित्सकों की भी मदद कर सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर इंटरवेंशन टेक्नोलॉजी एक्सेसिबल लोकली (वीआईटीएल) प्रणाली से कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का बेहतर इलाज संभव है। ये उन मरीजों के लिए बेहतर होगा, जिनकी तकलीफ बिना वेंटिलेटर के बढ़ती है। न्यूयॉर्क के इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन में इस तकनीक ने पहली परीक्षा पास कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर स्थिति में जाने से बचाएगा...

नासा के चीफ हेल्थ एंड मेडिकल अफसर डॉ. जेडी पॉल्क का कहना है कि वीआईटीएल से मरीजों को गंभीर स्थिति में जाने से बचाया जा सकता है। नासा का कहना है कि वीआईटीएल से जिन मरीजों का इलाज किया जाएगा, उन्हें बेहोशी की हालत में ऑक्सीजन ट्यूब लगाई जाएगी, जैसा दूसरे वेंटिलेटरों में होता है। नासा के मुताबिक,हमने कोरोना मरीजों के इलाज को ही ध्यान में रखकर इसे तैयार किया है।

आम वेंटिलेटर से कम हैं पुर्जे

नासा का दावा है कि इस वेंटिलेटर में आम वेंटिलेटर की तुलना में बहुत कम पुर्जे इस्तेमाल हुए हैं। खास बात ये है कि इसमें इस्तेमाल चीजें भी आसानी से मिल जाएंगी। बेहतर बात ये है कि इसे फील्ड अस्पताल, हॉल या होटल में भर्ती मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें आसानी से बदलाव किया जा सकता है।

एफडीए से अनुमति की तैयारी

वीआईटीएल का प्रयोग मरीजों के इलाज में जल्द से जल्द शुरू हो सके, इसके लिए नासा फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्र्रेशन से अनुमति लेने की तैयारी में है। इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉ. मैथ्यू लेविन ने बताया कि लैब में प्रयोग के दौरान मशीन के बेहतर परिणाम मिले हैं। उम्मीद है कि वीआईटीएल कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed