फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19 in world, Coronavirus infection can be serious in one of five globally

वैश्विक स्तर पर हर 5 में से 1 को हो सकता है कोरोना का खतरनाक संक्रमण

Wed, 17 Jun 2020 06:59 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 17 Jun 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Covid19 in world, Coronavirus infection can be serious in one of five globally
corona in world - फोटो : पीटीआई

वैश्विक स्तर पर हर पांच में से एक व्यक्ति को कोविड-19 महामारी के खतरनाक स्तर से जूझना पड़ सकता है। ये ऐसे लोग हैं, जो पहले ही मधुमेह, हृदय रोग या सांस में लेने की तकलीफ जैसी अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। अध्ययन में वैश्विक स्तर पर ऐसे करीब 1.7 अरब लोग होने की आशंका जताई गई है, जो वैश्विक आबादी का 22 फीसदी हिस्सा हैं।

विज्ञापन


लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के लिए अति संवेदनशील मानी गई इस आबादी में 5 फीसदी 20 साल से कम उम्र के युवा हैं, जबकि 66 फीसदी 70 साल या उससे भी ज्यादा उम्र के बुजुर्ग लोग हैं।  
विज्ञापन


लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन समेत इस अध्ययन से जुड़े सभी शोधकर्ताओं का मानना है कि इस संक्रमण के गंभीर स्तर से जूझने का खतरा उन देशों के लिए ज्यादा है, जहां आबादी के लिहाज से बुजुर्गों की संख्या अच्छी खासी तादाद में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed