{"_id":"610525261af94220c971f6a0","slug":"covid19-in-japan-govt-of-japan-applies-the-declaration-of-a-state-of-emergency-to-tokyo-saitama-chiba-kanagawa-osaka","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण: जापान में कोरोना का कहर, सरकार ने राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में की आपातकाल की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संक्रमण: जापान में कोरोना का कहर, सरकार ने राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में की आपातकाल की घोषणा
Sat, 31 Jul 2021 03:55 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 31 Jul 2021 03:55 PM IST
सार
प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा ने इस जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राजधानी टोक्यो, सैतामा, चिबा, कानागावा, ओसाका और ओकिनावा प्रान्तों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
जापान के पीएम योशिहिडे सुगा
- फोटो : Facebook/Yoshihide Suga
विस्तार
जापान में ओलिंपिक खेलों के बीच कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। देश में रोजाना 10 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा ने इस जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राजधानी टोक्यो, सैतामा, चिबा, कानागावा, ओसाका और ओकिनावा प्रान्तों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
इस एलान के साथ ही पीएम योशिहिडे सुगा ने कहा कि अब से हम युवा पीढ़ी के लोगों को टीके लगाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे और लगभग 40 फीसदी से अधिक जनता को अगस्त के अंतिम सप्ताह तक दूसरी खुराक देने का भी लक्ष्य रखेंगे। पीएम सुगा ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट तेज रफ्तार से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इसलिए जब तक हमें वैक्सीन का असर दिखाई नहीं देने लगता है, तब तक हमें सावधान रहना है।
विज्ञापन
जापान में ओलिंपिक खेलों के बीच शुक्रवार को 10 हजार 697 नए केस दर्ज किए गए। यह जापान में एक दिन में दर्ज किए गए अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं।