{"_id":"5eb89bcc83fdcb419d4a9559","slug":"covid19-coronavirus-those-who-are-cured-reduce-the-risk-of-infecting","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Coronavirus: शोध में दावा- ठीक हो चुके लोगों को संक्रमितों से भी खतरा कम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
#Coronavirus: शोध में दावा- ठीक हो चुके लोगों को संक्रमितों से भी खतरा कम
Mon, 11 May 2020 05:57 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 11 May 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोरोना से ठीक हो चुके मरीज कोरोना संक्रमण की दर घटाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वो भी तब जब आर्थिक गतिविधियों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन में नरमी बरतने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का दावा है कि संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद संक्रमित लोगों या संदिग्धों के संपर्क में आएगा तो उसे कोई खतरा नहीं होगा।
अमेरिका के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं के डॉ. जोशुआ विट्ज का कहना है कि स्वस्थ हुए व्यक्ति में शील्ड इम्युनिटी विकसित हो जाती है। ऐसे लोगों को मरीज के संपर्क आने पर संक्रमण का खतरा नहीं रहता। जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार, ऐसे लोगों की मदद से वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है या धीमा किया जा सकता है। हालांकि, प्रतिरोधक क्षमता कब तक रहेगी, इसका पता नहीं है।
विज्ञापन