{"_id":"5e97711d8ebc3e6fa874a93a","slug":"covid19-coronavirus-outbreak-google-set-up-fund-to-help-local-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: गूगल ने स्थानीय मीडिया की मदद के लिए कोष का किया गठन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संकट: गूगल ने स्थानीय मीडिया की मदद के लिए कोष का किया गठन
Thu, 16 Apr 2020 02:13 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 16 Apr 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Google
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कामकाज जारी रखने को लेकर संघर्ष कर रहे स्थानीय मीडिया प्रतिष्ठानों की मदद के लिए वह आपात कोष शुरू करेगी। गूगल ने कोष की राशि का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि वह छोटे मीडिया से लेकर बड़े मीडिया प्रतिष्ठानों को वित्तीय मदद देगी।
विज्ञापन
अमेरिकी कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब आर्थिक कामकाज ठप होने और विज्ञापनों में कटौती के कारण कई मीडिया प्रतिष्ठान मुश्किल में हैं। गूगल न्यूज के उपाध्यक्ष रिचर्ड गिंगरास ने एक बयान में कहा कि स्थानीय खबर लोगों और समुदाय को आसपास की घटनाओं से जुड़े रहने को लेकर महत्वपूर्ण संसाधन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज ये मीडिया प्रतिष्ठान और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये लोगों को स्थानीय ‘लॉकडाउन’ (बंद), रहने के स्थान आदि के बारे में अहम सूचना दे रहे हैं। गिंगरास ने कहा कि इस कोष से मीडिया प्रतिष्ठान संकट के समय और बेहतर खबर लोगों तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए मीडिया प्रतिष्ठानों से 29 अप्रैल तक आवेदन देने को कहा गया है।
विज्ञापन