{"_id":"63acf0869fb5c61c30317d43","slug":"covid-in-china-screaming-in-chinese-hospitals-workers-said-have-not-seen-such-devastation-in-30-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid China: चीन के अस्पतालों में चीख-पुकार, कर्मी बोले- नहीं देखी 30 वर्षों में ऐसी तबाही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid China: चीन के अस्पतालों में चीख-पुकार, कर्मी बोले- नहीं देखी 30 वर्षों में ऐसी तबाही
Thu, 29 Dec 2022 07:12 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:12 AM IST
सार
कोरोना के विस्फोटक हालात के बीच चीन ने पासपोर्ट और वीजा फिर से जारी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के चलते अगले माह शुरू होने वाले चीन के नववर्ष की छुट्टियों को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटकों के विदेश जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
चीन में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कोरोना को लेकर हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। बुधवार को भी अस्पतालों और श्मशान घाटों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दक्षिण-पश्चिमी शहर चेंग्दू के एक बड़े अस्पताल हुआक्सी के कर्मचारियों ने कहा कि वे कोरोना रोगियों के उपचार में बेहद व्यस्त हैं। अस्पताल के बाहर एक एंबुलेंस चालक ने कहा, मैं 30 साल से यह काम कर रहा हूं। इतने वर्ष में ऐसी तबाही नहीं देखी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को अस्पताल के आपातकालीन विभाग और पास के फीवर क्लीनिक के अंदर और बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। एंबुलेंस में आने वालों में से अधिकांश को सांस लेने में मदद के लिए ऑक्सीजन दी गई। चेंग्दू के सबसे बड़े डोंगजियाओ फ्यूनरल होम के आसपास के कार पार्क भरे हुए हैं। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार का सिलसिला लगातार जारी है। अंतिम संस्कार करने वाले एक कर्मी ने कहा, हमें अब दिन में लगभग 200 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। हम इतने व्यस्त हैं कि हमारे पास खाने के लिए भी समय नहीं है। पहले यह लगभग 30-50 प्रतिदिन था।
विज्ञापन
पासपोर्ट व वीजा फिर जारी करने का निर्णय
कोरोना के विस्फोटक हालात के बीच चीन ने पासपोर्ट और वीजा फिर से जारी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के चलते अगले माह शुरू होने वाले चीन के नववर्ष की छुट्टियों को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटकों के विदेश जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
तीन साल तक कड़े कोरोना प्रतिबंधों के कारण चीन दुनिया के दूसरे देशों से अलग-थलग रहा, जिसके चलते न केवल नागरिकों में आक्रोश बढ़ा, बल्कि देश को आर्थिक रूप से भी काफी संकट उठाना पड़ा। इसे देखते हुए बीते दिनों शी जिनपिंग सरकार ने अपनी जीरो कोविड नीति को खत्म कर दिया था। आर्थिक संकट को दूर करने और लोगों के आक्रोश को थामने की दिशा में आगे बढ़ते हुए अब पासपोर्ट और वीजा को फिर से जारी करने की बात कही है।
ढील से बढ़ेगा खतरा
चीन के राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ने कहा है कि वह विदेश जाने वाले पर्यटकों के पासपोर्ट के लिए आठ जनवरी से आवेदन लेना शुरू कर देगा। 22 जनवरी से चीन के नववर्ष की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एशिया और यूरोप के देशों में चीनी पर्यटक बढ़ी संख्या में पहुंच सकते हैं। इससे दूसरे देशों में भी कोरोना के तेज प्रसार की आशंका जताई जा रही है। चीन के इस निर्णय पर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। चीन में विशेषज्ञों ने 2023 के अंत तक इससे 10 से 20 लाख लोगों की मौत की आशंका जताई है।
भारत सहित कई देशों ने की सख्ती
चीन के अलावा अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। भारत सहित कई देशों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान ने चीन से आने वालों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर सकते हैं। वहीं, इटली ने चीन से आने वालों की कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया है।