{"_id":"64cd29c206c3ea7a1d086718","slug":"covid-19-variant-eg-5-1-spreading-rapidly-in-the-uk-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वैरिएंट, बड़ी संख्या में बुजुर्ग अस्पतालों में हो रहे भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वैरिएंट, बड़ी संख्या में बुजुर्ग अस्पतालों में हो रहे भर्ती
Fri, 04 Aug 2023 10:09 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:09 PM IST
सार
एक चिंता की खबर ब्रिटेन से आई हैं, यहां पिछले महीने कोविड का एक नया स्वरूप ईजी.5.1 सामने आया था जो अब तेजी से देश में फैल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोनावायरस ने देश-दुनिया में काफी कहर बरपाया है, न जाने कितने ही लोगों की जिंदगी इस वायरल ने लील ली। लेकिन एक चिंता की खबर ब्रिटेन से आई हैं, यहां पिछले महीने कोविड का एक नया स्वरूप ईजी.5.1 सामने आया था जो अब तेजी से देश में फैल रहा है। इंग्लैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह वैरिएंट ओमिक्रॉन से आया है। इसे ईजी.5.1 एरिस उपनाम दिया गया है और यह सात नए कोविडमामलों में से एक है।
विज्ञापन
लोग टीकों से बेहतर सुरक्षित हैं
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर एशिया में बढ़ते मामलों के कारण देश में इसकी व्यापकता दर्ज होने के बाद 31 जुलाई को इसे कोविड के एक स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दो हफ्ते पहले ही ईजी.5.1 स्वरूप पर उस वक्त नजर रखना शुरू कर दिया था जब डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा था कि लोग टीकों और पूर्व संक्रमण से बेहतर सुरक्षित हैं, लेकिन देशों को अपनी सतर्कता में कमी नहीं आने देनी चाहिए।
विज्ञापन
नया स्वरूप अधिक गंभीर है?
इस बात का कोई संकेत नहीं है कि नया स्वरूप अधिक गंभीर है क्योंकि यूकेएचएसए के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि यह अब देश के सभी कोविड मामलों का 14.6 फीसदी है। यूकेएचएसए के ‘रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम’ के माध्यम से दर्ज किये गये 4,396 नमूनों में से 5.4 फीसदी को कोविड-19 के रूप में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
बुजुर्ग बड़ी संख्या में अस्पतालों में आ रहे हैं
यूकेएचएसए की टीकाकरण प्रमुख डॉ मैरी रामसे ने कहा कि हम देख रहे हैं इस हफ्ते की रिपोर्ट में कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी है। ज्यादातर आयु समूहों में, विशेषकर बुजुर्ग बड़ी संख्या में अस्पतालों में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोने से आपको कोविड-19 और अन्य वायरस से बचाने में मदद मिलती है। यदि आपमें सांस की बीमारी के लक्षण हैं, तो हम जहां तक संभव हो दूसरों से दूर रहने की सलाह देते हैं।