फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   covid 19 vaccine consignments arrived before vaccination begins across the European Union

पूरे यूरोपीय संघ में टीकाकरण शुरू होने से पहले पहुंची कोविड-19 टीके की खेप

Sun, 27 Dec 2020 12:50 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वारसा
पीटीआई, वारसा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
covid 19 vaccine consignments arrived before vaccination begins across the European Union
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

कोविड-19 टीके की पहली खेप संपूर्ण यूरोपीय संघ में टीकाकरण शुरू होने से पहले पहुंच चुकी है। यूरोपीय संघ के अधिकारी रविवार को सम्मिलित प्रयास में सबसे अधिक संवेदनशील लोगों को टीके की पहली खुराक देने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


बायोएनटेक और फाइजर द्वारा विकसित ये टीके शुक्रवार और शनिवार के दौरान ट्रकों के माध्यम से यूरोपीय संघ के गोदामों में पहुंच गए। टीका विनिर्माताओं ने क्रिसमस की छुट्टियों से पहले ही बेल्जियम से इन्हें रवाना कर दिया था।
विज्ञापन



टीकाकरण शुरू होने की खबरों ने यूरोपीय देशों के बीच उम्मीद की रोशनी पैदा की है। इसमें कोविड-19 संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इटली और स्पेन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप के 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ में कोविड-19 के 1.6 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 3,36,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पाह्न ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि क्रिसमस के मौके पर हमारे पास खुशखबरी है। इस समय में पूरे यूरोप और जर्मनी में ट्रक कोविड-19 टीके की पहली खेप पहुंचा रहे हैं। रविवार को भी टीके की आपूर्ति होगी। इस महामारी को खत्म करने में यह टीका निर्णायक भूमिका निभाएगा।


संघ के अधिकतर सदस्य देशों में पहली खुराक के लिए 10,000 तक टीके ही उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान जनवरी से ही शुरू होने की उम्मीद है। हर देश अपने-अपने हिसाब से पहले टीका पाने वालों के बारे में निर्णय कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed