{"_id":"600689ef8ebc3e2e53620c69","slug":"covid-19-vaccine-cambodian-prime-minister-hun-sen-asks-india-for-vaccine-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने मांगी भारत से कोरोना वैक्सीन, जानिए अब तक किन देशों ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने मांगी भारत से कोरोना वैक्सीन, जानिए अब तक किन देशों ने लगाई मदद की गुहार
Tue, 19 Jan 2021 12:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Cambodian Prime Minister Hun Sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में निर्मित दो कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने के बाद 16 जनवरी को देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। वहीं कई देशों ने भारत से कोविड वैक्सीन भेजने की मांग की है। वहीं अब कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने भारत से कोरोना वैक्सीन भेजने की अपील की है। कंबोडिया की मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
विज्ञापन
Prime Minister Hun Sen is seeking assistance from India for the provision of #COVID19 vaccines as the country has produced its own vaccine which is scheduled to be rolled out to more than 300 million Indians this year: Cambodian media
— ANI (@ANI) January 19, 2021विज्ञापन
बता दें कि चीन ने 10 लाख कोविड वैक्सीन कंबोडिया भेजी हैं, इसके बावजूद कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने भारत से वैक्सीन भेजने की मांग की है।
इन देशों ने मांगी भारतीय वैक्सीन
भारतीय वैक्सीन मांगने वाले देशों में नेपाल, भूटान, मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, ब्राजील, श्रीलंका, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम, मोरक्को, सऊदी अरब और मंगोलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
कई देश भारत सरकार से कोरोना वैक्सीन की तत्काल सप्लाई करने की मांग कर रहे हैं। भारत ने अपने पड़ोसी देशों की मदद से इनकार नहीं किया है। भारत सरकार अपने पड़ोसी देशों भूटान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस और बांग्लादेश को वैक्सीन की एक करोड़ डोज देने को लेकर विचार कर रही है। ये वैक्सीन निश्चित आयु वर्ग के लोगों पर प्राथमिकता के आधार पर नियंत्रित इस्तेमाल के लिए दी जाएंगी। केंद्र सरकार वैक्सीन की सप्लाई की योजना पर काम कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, 45 लाख कोवैक्सीन के डोज में से 8 लाख डोज भारत की ओर से मॉरिशस , फिलिपींस और म्यांमार को भेजी जाएंगी। भारत इस महामारी में न केवल अपने पड़ोसियों की मदद करना चाहता है बल्कि मानवता धर्म को भी बखूबी निभाने की इच्छा रखता है।