फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 update: United States sets record for most corona deaths reported in one day

Covid-19 update: अमेरिका में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड 4500 लोगों की मौत, जानिए बाकी देशों का हाल

Wed, 13 Jan 2021 09:11 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 13 Jan 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 update: United States sets record for most corona deaths reported in one day
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में 9.20 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक 19 लाख 70 हजार से अधिक लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।अमेरिका में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं मंगलवार को अमेरिका में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड करीब 4500 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

अमेरिका में कोविड टीकाकरण अभियान के बावजूद कोरोना से संक्रमण और मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। अमेरिका में मंगलवार को कोरोना से रिकॉर्ड करीब 4,500 लोगों की मौत हुई। महामारी शुरू होने से लेकर अब तक अमेरिका में एक दिन में मरने वालों की यह संख्या सबसे अधिक है। इसी के साथ अमेरिका में मरने वालों की संख्या 3,89,599 से अधिक हो गई है। वहीं कोरोना से संक्रमण के 2,22,121 नए मामले दर्ज किए गए, इसी के साथ अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 23,368,225 पहुंच गया है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अब तक 90 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड्स में लॉकडाउन बढ़ा
नीदरलैंड्स सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में लागू पाबंदियों में किसी तरह की कोई ढील नहीं दी जाएगी। सरकार ने कहा कि लोगों को पांबदियों का सख्ती से पालन करना होगा। नीदरलैंड्स के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी किया। साथ ही लॉकडाउन को तीन हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, यह बात हम सभी जानते हैं कि हमारे पास फिलहाल और कोई रास्ता भी नहीं है। संक्रमण कम नहीं हो रहा है। देश में कोरोनावायरस का नया वैरिएंट भी मिल चुका है। इसको लेकर हम ज्यादा फिक्रमंद हैं। इसीलिए सभी पाबंंदियों का सख्ती से पालन करें। बता दें कि नीदरलैंड्स में कोरोना से अब तक 8,83,135 लोग संक्रमित हो गए हैं और 12,563 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना से प्रभावित शीर्ष 10 देश 
क्रमांक देश  संक्रमित    मौत    ठीक हुए
1 अमेरिका 23,368,225 389,599  13,816,028
2 भारत  10,495,816 151,564  10,128,457
3 ब्राजील  8,195,637    204,726      7,273,707
4 रूस 3,448,203    62,804  2,825,430
5 ब्रिटेन   3,164,051  83,203 1,406,967
6 फ्रांस  2,806,590  68,802  204,390
7 तुर्की   2,346,285   23,152    2,218,464
8 इटली  2,303,263  79,819   1,653,404 
9 स्पेन 2,137,220   52,683  --
10 जर्मनी  1,957,492   43,203  1,570,000


फ्रांस में हालत काबू में 
फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गेब्रियलस एटल ने कहा कि देश में अब और लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। एटल ने कहा, हमने बहुत संयम के साथ दो लॉकडाउन का पालन किया है। देशवासियों की वजह से ही हम हालात को काबू में करने में सफल रहे हैं। इसलिए अब और लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। लेकिन, हालात न बिगड़ें इसलिए हेल्थ डिपार्टमेंट की गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य होगा। वरना हालात फिर खराब हो सकते हैं। फ्रांस सरकार ने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी शुरू कर दिया है। इस महीने के आखिर तक 20 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का प्लान बनाया गया है।                          
ब्रिटेन में कोविड-19 के 1564 मरीजों की एक दिन में मौत

ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना वायरस के 1564 रोगियों की मौत हो गई जिसके साथ ही इस महामारी से देश में अबतक 84,767 लोगों की जान जा चुकी है। इन 1564 लोगों की मौत संक्रमित होने के 28 दिनों के अंदर हुई है जो पिछले साल महामारी के पैर पसारने के बाद सबसे बुरा आंकड़ा है।



देश में 47,525 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि लंदन में दिसंबर के प्रारंभ के बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में पहली बार गिरावट आई है। इसी बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी कि अस्पतालों में सघन चिकित्सा क्षमता पर अत्याधिक दबाव का काफी जोखिम है। 

हाउस ऑफ कॉमंस की संपर्क समिति में जॉनसन ने कहा कि नेशनल हेल्थ सर्विस में स्थिति ‘बहुत, बहुत कठिन’ है और कर्मियों पर दबाव ‘काफी ज्यादा’ है। उन्होंने एक बार फिर लोगों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed