फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   covid-19: These Countries Are Slapping the Unvaccinated With Fines and Bans

COVID-19: वो देश जिन्होंने ओमिक्रॉन के डर से वैक्सीन लगवाना किया अनिवार्य, नहीं तो झेलने होंगे जुर्माने-प्रतिबंध

Fri, 03 Dec 2021 12:28 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Dec 2021 12:28 PM IST
सार

कोरोना से बचने के लिए दुनियाभर में रिकॉर्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। वहीं, कुछ देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
covid-19: These Countries Are Slapping the Unvaccinated With Fines and Bans
इन देशों में वैक्सीन लगाना अनिवार्य - फोटो : social media

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना महामारी से अब तक 5,233,901 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को विश्व में कोरोना के 692885 नए मामले सामने आए। इनमें से 140875 मामले अमेरिका में दर्ज किए गए। वहीं, अगर टीकाकरण की बात करें तो ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, 184 देशों में 8.09 बिलियन से अधिक खुराक दी गई हैं। वहीं, अमेरिका में अब तक 462 मिलियन डोज दी जा चुकी हैं। कोरोना से बचने के लिए दुनियाभर में रिकॉर्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। वहीं, कुछ देश ऐसे भी हैं, जो वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों पर जुर्माना और प्रतिबंध लगा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन कौन से देश हैं?

विज्ञापन


कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरे विश्व में एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। इसको देखते हुए कई देशों ने टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया है। जर्मनी और इस्राइल ने कोरोना वैक्सीन लेना अनिवार्य कर दिया है। वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों पर ग्रीस जुर्माना लगा रहा है। वहीं स्पेन टीका नहीं लगवाने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रहा है। बता दें कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक,  कोरोना का नया वैरिएंट अब तक 24 देशों में पैर पसार चुका है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में 11,500 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन पहले के 8500 केस से भी ज्यादा है। यह चौंकाने वाले आंकड़े हैं। यहां से आने वाले यात्रियों पर कई देशों प्रतिबंध लगा दिया है।  

विज्ञापन

ग्रीस 
यहां की सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीके को अनिवार्य कर दिया है। अलगे महीने से जो लोग वैक्सीन नहीं लेंगे, उन्हें हर महीने 100 यूरो (113 डॉलर यानी 8,470.90 रुपये) का जुर्माना भरना पड़ेगा। देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 580,000 लोगों में से केवल 60,000 लोगों ने वैक्सीन ली है। 

ऑस्ट्रिया
यहां दिसंबर से मध्य तक लॉकडाउन रहेगा। यहां सबसे कम टीकाकरण हुआ है। यहां के चांसलर अलेक्जेंडर स्कैलेनबर्ग ने कहा कि वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि जो लोग जांच में निगेटिव पाए जाएंगे वो काम पर जा सकते हैं। यहां के अधिकारी फरवरी से अनिवार्य टीकाकरण लगाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। टीका नहीं लगाने वालों पर 7,200 यूरो (6,09,912 रुपये) तक का जुर्माना रहेगा। 

स्पेन 
स्पेन ने ब्रिटेन के उन यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड नहीं हैं। 1 दिसंबर से केवल वैक्सीन लिए हुए वयस्क ही टीकाकरण प्रमाण पत्र के साथ यहां आ सकेंगे। 

हंगरी
यहां की सरकार ने टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया है। बुडापेस्ट में सरकार ने कहा कि नियोक्ताओं के जो स्टाफ वैक्सीन नहीं लेंगे, उसे अवैतनिक अवकाश पर रखा जा सकता है।

अमेरिका 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बड़े निजी नियोक्ताओं को टीकाकरण या नियमित परीक्षण के लिए एक आपातकालीन नियम जारी किया है। श्रम विभाग ने कहा कि यह नियम 100 या अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों पर लागू होगा। इसकी समयसीमा 4 जनवरी है। इस नियम का पालन नहीं करने पर 136,000 डॉलर यानी 1,01,95,580 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

यूक्रेन 
यूक्रेन में जिन शिक्षकों और सरकारी अधिकारियों को पूरी तरह से टीका नहीं लगाया गया है, उन्हें अवैतनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और फिटनेस सेंटर को तभी संचालित करने की अनुमति है जब उनके 100 फीसदी कर्मचारी पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हों।  

सिंगापुर
सिंगापुर में जो लोग टीका नहीं लगवाए हैं, उन्हें अब अगर कोरोना होता है तो मेडिकल बिलों का भुगतान उन्हें खुद करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जो मरीज अस्पताल में इलाज करवाते हैं और गहन देखभाल इकाइयों में रहते हैं, उन्हें लगभग (18,460 डॉलर) 13,83,946 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed