फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 : Israel enters the era of vaccine passports as crowds of up to 300 pack into bars and nightclubs

इस्राइल में ग्रीन पासपोर्ट वाले ही जा सकते हैं रेस्तरां और सिनेमा, अन्य देश भी अपना रहे यह तरीका

Sat, 27 Feb 2021 12:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 27 Feb 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 :  Israel enters the era of vaccine passports as crowds of up to 300 pack into bars and nightclubs
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : PTI

इस्राइल में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। इस्राइल में कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। इस्राइल में करीब आधी आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है। इस्राइल में जिन लोगों को कोविड वैक्सीन की दो डोज दी जा चुकी हैं, उनके लिए ग्रीन पासपोर्ट इश्यू किया जा रहा है। ग्रीन पासपोर्ट वाले लोग ही नाइट क्लब बार, रेस्तरां और सिनेमा जा सकते है, जिनके पास ग्रीन पासपोर्ट नहीं है, वो लोग बाहर नहीं निकल सकते हैं। इस्राइल के इस तरीके को कई देश अपने यहां लागू कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस्राइल पिछले सालभर से ठप पड़ी अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। इस्राइल दुनियाभर में सबसे तेजी से कोविड टीकाकरण करने वाले देश के तौर पर सामने आया है। बता दें कि इस्राइल की आबादी करीब 90 लाख है, जिनमें से 40 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दो डोज दी जा चुकी हैं। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक यहां की 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हो चुका होगा।
विज्ञापन


इन लोगों को मिलेगा ग्रीन पासपोर्ट
इस्राइल में जब बड़ी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है, ऐसे में इस्राइली सरकार उन लोगों को खास पासपोर्ट जारी कर रही है। ग्रीन पासपोर्ट नाम से ये दस्तावेज एक तरह का संकेत है कि पासपोर्ट-धारी से अब कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं। इस्राइल में जो भी टीकाकरण कराने से मना करेगा, उसके सार्वजनिक जगहों पर जाने और किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने पर पाबंदी रहेगी। वहीं जो लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और यह साबित कर चुके हैं कि उनके शरीर में एंटीबॉडी हैं, वे भी हरे ग्रीन पासपोर्ट के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण का डर खत्म करना है उद्देश्य 
इस्राइल का ग्रीन पासपोर्ट जारी करने का मकसद दूसरे देशों का डर खत्म करना है। अभी या तो ज्यादातर देशों ने कई संक्रमित देशों के लिए सीमाएं बंद कर रखी हैं। अगर यात्राएं हो भी रहीं हैं, तो पहले विदेशियों की जांच होती है और फिर क्वारंटाइन रखा जाता है। ये समय और धन की भी बर्बादी है, ऐसे में ग्रीन पासपोर्ट इस डर और पैसों की बर्बादी से राहत दे सकता है।

इसके साथ ही ये देश ग्रीस और साइप्रस जैसे देशों से बातचीत की प्रक्रिया में है ताकि अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को शुरू किया जा सके। वहीं सर्बिया, रोमानिया और चीन भी सीमाएं खोलने के लिए बातचीत जारी है। बता दें कि इस्राइल के ग्रीन पासपोर्ट जारी करने की पहल दूसरे देशों के लिए भी कारगर साबित हो सकती है। बता दें कि पहले से ही इस तरह के इम्यूनिटी सर्टिफिकेट की बात हो रही थी।


इस्राइल के संगीतकार अवीव गेफेन ने एक साल बाद म्यूजिक कॉन्सर्ट किया, जिसमें 300 लोगों के सामने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उन्होंने कॉन्सर्ट में आए लोगों से कहा कि आज की रात एक चमत्कार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed