फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 In China: Indian consulate in Shanghai function in remote mode due to Lockdown

चीन में कोरोना: शंघाई के सख्त लॉकडाउन में भारतीय अधिकारियों से टूटा दूतावास का संपर्क, अब बीजिंग से मिलेंगी कांसुलर सेवाएं

Wed, 13 Apr 2022 09:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 13 Apr 2022 09:57 AM IST
सार

भारतीय दूतावास की ओर से नागरिकों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कहा गया है कि, पूर्वी चीन में रहने वाले भारतीय नागरिक वाणिज्यिक दूतावास संबंधी सेवाओं के लिए बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Covid-19 In China: Indian consulate in Shanghai function in remote mode due to Lockdown
चीन में कोरोना वायरस(सांकेतिक) - फोटो : PTI

विस्तार

चीन इस समय कोरोना की चपेट में है। वहां संक्रमण फिर से फैल रहा है। आलम यह है कि, आए दिन नए संक्रमण मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में तो सबसे बुरा हाल है और यहां पांच अप्रैल से सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। यहां लोगों को खाने के भी लाले हैं। आम आदमी परेशान है। इसके बावजूद चीनी सरकार उन्हें जरा सी भी राहत नहीं दे रही है। चीन की इस जीरो टालरेंस नीति का असर दूसरे देशों के अधिकारियों पर भी होने लगा है। अमेरिका के बाद अब चीन में स्थित भारतीय दूतावास ने बड़ा बयान जारी किया है। 

विज्ञापन


रिमोट माेड पर संचालित होगा महावाणिज्य दूतावास
बीजिंग में भारतीय दूतावास के मुताबिक, शंघाई स्थित महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में महावाणिज्य दूतावास को रिमोट मोड पर संचालित करने का फैसला किया गया है। इससे पहले अमेरिका ने चीन के शंघाई में मौजूद अपने गैर आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों को शहर छोड़ने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


बीजिंग से ले सकते हैं वाणिज्यिक सेवाओं का लाभ 
भारतीय दूतावास की ओर से नागरिकों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कहा गया है कि, पूर्वी चीन में रहने वाले भारतीय नागरिक वाणिज्यिक दूतावास संबंधी सेवाओं के लिए बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कोई व्यक्ति बीजिंग में व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज प्रस्तुत करने की स्थित में नहीं है, तो वह किसी प्रतिनिध को अधिकृत कर सकता है। दूतावास ने अपने  बयान में कहा है कि, इस अवधि में वाणिज्य दूतावास रिमोट मोड में चालू रहेगा और किसी भी आपात स्थित के लिए मोबाइल नंबर: +86 189 3031 4575/ 183 1716 0736 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों के साथ मारपीट की सामने आ रहीं खबरें 

चीन की जीरो टालरेंस नीति की आलोचना अब चीन में ही हो रही है। यहां लोगों के पास खाने को नहीं है। इसके बावजूद चीन लॉकडाउन में जरा सी भी छूट नहीं देने को तैयार है। शंघाई में कई जगह से ऐसी वीडियो और फोटो सामने आई हैं, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी आम नागरिकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed