फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain crossed 10 million covid deaths

ब्रिटेन: कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार, पीएम जॉनसन बोले- मैं लेता हूं पूरी जिम्मेदारी

Wed, 27 Jan 2021 07:00 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Jan 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
Britain crossed 10 million covid deaths
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : PTI

ब्रिटेन में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या पिछले साल महामारी के चरम पर पहुंचने के बाद से मंगलवार को एक लाख के आंकड़े को पार कर गई। इसे लेकर पीएम बोरिस जॉनसन ने सार्वजनिक रूप जिम्मेदारी लेते हुए दुख जाहिर किया है। 

विज्ञापन


इन मौतों से दुखी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि 'मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मुझे इन मौतों का बहुत दुख है। मैं उन सभी के प्रति संवेदना जताना चाहता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मां-बाप, भाई-बहन और बेटे-बेटियों को को खोया है।'
विज्ञापन


उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'हमारे मंत्रियों ने इस पर काबू करने के लिए हरसंभव प्रयास किया।' साथ ही कहा कि 'मृतकों के परिजनों का दुख कम नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस घटना के बाद देश के पास इससे सबक सीखने, सोचने और सुधार का मौका है। राहत की बात है कि वैक्सीन के आने के बाद अब मामलों में कमी आई है।'


आंकड़ों से खुलासा
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मृत्यु आकलन प्रमाणपत्र आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि पिछले साल से अब तक करीब 1,04,000 लोगों की मौत हुई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस हॉपसन ने कहा, यह दुखद है कि हम कोविड-19 से अब एक लाख से अधिक मौत होने का आंकड़ा देख रहे हैं। टीकाकरण के लिए प्रभारी मंत्री नदीम जहावी ने कहा, हम चाहते हैं कि सभी समुदाय मुफ्त टीकाकरण के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए टीका लगवाने के लिए आगे आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed