फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: Donald Trump tweets saying first vaccine administered in USA

Covid-19: अमेरिका में नर्स को दी गई वैक्सीन की पहली खुराक, ट्रंप ने ट्वीट कर दी बधाई

Mon, 14 Dec 2020 09:33 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Dec 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Donald Trump tweets saying first vaccine administered in USA
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हुआ। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि देश में कोविड-19 की पहली वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'अमेरिका में पहली वैक्सीन दी गई, अमेरिका को बधाई, दुनिया को बधाई।' 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क सिटी में एक नर्स को सोमवार सुबह फाइजर-बायोएनटेक की पहली खुराक दी गई। न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड जेविश मेडिकल सेंटर में गहन चिकित्सा इकाई की नर्स सैंड्रा लिंडसे ने बताया, ‘आज मुझे उम्मीद नजर आ रही है।’ राज्य के गर्वनर एंड्रयू क्यूमो ने लाइवस्ट्रीम से टीकाकरण अभियान पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौरला ने कहा कि टीका लेने वाले पहले कुछ लोगों में वह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर टीका बनाने वाली कंपनी का सीईओ इसे लेगा तो लोगों का टीका में भरोसा बढ़ेगा।’ कोरोना वायरस से अमेरिका में अब तक तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले आए हैं ।

मिशिगन में फाइजर के निर्माण संयंत्र से रविवार को कोविड-19 टीके की पहली खेप लेकर एक ट्रक निकला था। अमेरिकी औषधि नियामक ने टीका इस्तेमाल के लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी थी। अगले सप्ताह तक कुल 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में टीके की खुराक पहुंचायी जाएगी।
 

ब्रिटेन में चिकित्सा कर्मी शुरू करेंगे कोविड-19 टीकाकरण अभियान

ब्रिटेन में भी स्वास्थ्य केंद्रों को सोमवार को कोविड-19 से मुकाबला करने वाले फाइजर/बायोएनटेक के टीके की पहली खेप मिलनी शुरू हो गई। इस सप्ताह से टीका लगाना शुरू किया जाएगा। इससे पहले बुजुर्ग और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं के जोखिम वाले समूहों का टीकाकरण किया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के अनुसार देश में 100 से अधिक ऐसे केंद्रों पर टीके की आपूर्ति की जा रही है जिनमें से कुछ सोमवार को ही अपने टीकाकरण अभियान को शुरू कर रहे हैं। बाकी मंगलवार को टीकाकरण शुरू करेंगे।

एनएचएस की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल निदेशक डॉ निक्की कनानी ने कहा, ‘जनरल प्रैक्टिशनर्स, नर्स, फार्मासिस्ट और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना से लोगों को बचाने के अभियान में शामिल होने को उत्सुक हैं।’ उन्होंने कहा कि यह एनएचएस द्वारा चलाया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed