फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: China defence spending grows at slowest pace since at least 1991 due to coronavirus

कोरोना से प्रभावित हुआ चीन का सैन्य खर्च, 1991 के बाद रक्षा व्यय में सबसे धीमी वृद्धि

Fri, 22 May 2020 12:05 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 22 May 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: China defence spending grows at slowest pace since at least 1991 due to coronavirus
चीनी सेना के हथियार - फोटो : शिन्हुआ

कोरोना वायरस की मार से वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसका असर चीन पर भी देखा जा सकता है, जिसने इस वर्ष के लिए अपने रक्षा व्यय में वृद्धि का अनुमान घटा दिया है। चीन ने इस वर्ष के लिए 6.6 फीसदी की रक्षा खर्च वृद्धि का अनुमान लगाया। यह साल 1991 के बाद से सबसे धीमी वृद्धि है। चीन के नेता दुनियाभर से व्यापार प्रभावित होने और कोरोना वायरस के मद्देनजर अभूतपूर्व आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


चीन के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले वर्ष में रक्षा खर्च बढ़कर 1.268 ट्रिलियन युआन (178 बिलियन डॉलर) हो जाएगा। इस आंकड़े को बीजिंग में वार्षिक नेशनल पीपुल्स कांग्रेस सत्र की शुरुआत में जारी किया गया था, इसकी तुलना पिछले साल 7.5 फीसदी की वृद्धि के साथ की गई थी। 
विज्ञापन


स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) में सैन्य व्यय कार्यक्रम में एक शोधकर्ता नेन तियान ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन कोरोना वायरस महामारी से दूसरों की तुलना में जल्दी और बहुत छोटे परिणामों के साथ उबर गया, लेकिन इसकी अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के घटने का कुछ रूप अपरिहार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईपीआरआई के अनुसार, चीन के सैन्य खर्च का आंकड़ा अमेरिका और क्षेत्रीय नीति निर्माताओं द्वारा बारीकी से देखा जाता है क्योंकि इससे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के विकास का अनुमान लगाने के लिए उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के कुछ टुकड़ों का पता चलता है। चीन 2019 में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश था, इसकी वैश्विक सैन्य खर्च में हिस्सेदारी 14 फीसदी थी, वहीं अमेरिका की हिस्सेदारी 38 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed