फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID-19 After Russia now preparation of covid vaccination in britain corona vaccine

COVID -19 : रूस के बाद अब ब्रिटेन में कोविड टीकाकरण की तैयारी, इन देशों पर दुनिया भर की नजर

Sun, 06 Dec 2020 10:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 06 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
COVID-19  After Russia now preparation of covid vaccination in britain corona vaccine
ब्रिटेन साम्राज्य - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 6.71 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से 15.38 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया भर के वैज्ञानिक वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। कई देशों ने वैक्सीन के अतिम चरण के परीक्षण में सफलता हासिल कर ली है, तो वहीं कई देश सामूहिक टीकाकरण की तैयारी कर चुके हैं। 

विज्ञापन


रूस में सामूहिक टीकाकरण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है, तो वहीं ब्रिटेन में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके तहत पड़ोसी देश बेल्जियम से लाए गए फाइजर/बायोएनटेक कोविड-19 टीकों को तय स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के शीर्ष 50 अस्पताल टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


इन लोगों का होगा टीकाकरण 
ब्रिटेन में मंगलवार को कार्यक्रम के पहले चरण के तहत जिन लोगों को टीका लगाया जाएगा, उनमें अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मी, 80 साल से अधिक आयु के लोग तथा घरेलू कामगारों शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने फाइजर/बायोएनटेक कोविड-19 टीके को मंजूरी दे दी थी। बताया जा रहा है कि यह टीका कोविड-19 से 95 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि आगामी सप्ताह ऐतिहासिक होगा क्योंकि हम कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं।'उन्होंने कहा, ''मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे वायरस से निपटने में अपनी ओर से योगदान दें और स्थानीय पाबंदियों का पालन करें।''


स्वास्थ्य एवं समाज देखभाल विभाग (डीएचएससी) ने कहा कि एनएचएस के कर्मी 50 चुनिंदा अस्पतालों में मंगलवार से शुरू होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के पहले चरण की तैयारियों को लेकर सप्ताहांत में भी काम कर रहे हैं। अन्य अस्पतालों में आने वाले हफ्तों और महीनों में कार्यक्रम के अनुसार टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed