फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: 10 countries with highest number of cases and fatalities including America United Kingdom Itlay

कोविड-19: दुनिया के 10 देश जहां वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप, देखें पूरी सूची

Fri, 15 May 2020 02:42 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 15 May 2020 02:42 PM IST
सार

  • कोरोना वायरस से दुनियाभर में तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत
  • कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 45 लाख के पार
  • दुनिया में सबसे अधिक मामले अमेरिका में सामने आए

विज्ञापन
Covid-19: 10 countries with highest number of cases and fatalities including America United Kingdom Itlay
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दंश पूरी दुनिया झेल रही है। अब तक इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरी दुनिया में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 45 लाख से ज्यादा हो गई है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस से दुनियाभर में जितनी मौतें हुई हैं, उनमें से आधे मामले अकेले अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और इटली में सामने आए हैं। इस बीमारी से पहली मौत 10 जनवरी को चीन के वुहान शहर में रिपोर्ट की गई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मृतकों की संख्या एक लाख पहुंचने में 91 दिन लगे थे और अगले 16 दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर दो लाख हो गया। वहीं, इसके बाद मृतकों की संख्या को दो लाख से तीन लाख पहुंचने में 19 दिन लगे। 
विज्ञापन

 

जानिए दुनिया के किस में देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं: 


अमेरिका
अमेरिका में कोरोना वायरस के 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब तक 80,695 लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूनाइटेड किंगडम 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के डाटा के अनुसार, कोविड-19 से यूनाइटेड किंगडम में अब तक 33,186 लोगों ने दम तोड़ा है। अब तक यूके में कोविड-19 के दो लाख 29 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

इटली
दुनिया में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या के मामले में इटली तीसरे स्थान पर है और यह मृतकों के मामले में यूके से थोड़ा ही पीछे है। इटली में कोरोना वायरस से अब तक 33,106 लोगों की मौत हुई है। इटली में कोरोना वायरस के 2.22 लाख से ज्यादा मामले हैं।

स्पेन
स्पेन में कोविड-19 से 2.28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस खतरनाक वायरस से इस देश में अब तक 27,104 लोगों की मौत हुई है। 

ब्राजील
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील कोरोना वायरस का नया वैश्विक हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। देश में कोरोना वायरस के 1,77,589 मामले सामने आए हैं और 12,400 लोगों की मौत हुई है। 

फ्रांस
अपने वास्तु-कला के लिए प्रसिद्ध फ्रांस में अब तक 27,029 लोगों ने कोविड-19 से अपनी जान गंवाई हैं। देश में 1.4 लाख लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हैं। यह दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में शामिल है।


जर्मनी
यूरोप का आर्थिक इंजन कहलाने वाले देश जर्मनी में अब तक कोरोना वायरस के 1,72,239 मामले सामने आए हैं और इस जानलेवा वायरस से 7,723 लोगों ने जान गंवाई है। 

ईरान
ईरान जहां चीन के बाद कुछ महीने तक सबसे ज्यादा मामले आए थे। वहां अब तक कोविड-19 के 1,12,725 मामले सामने आ चुके हैं और 6,783 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कनाडा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार कनाडा में अब तक 71,486 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 5,209 लोगों की मौत हुई है। 

बेल्जियम
यूरोपीय देश बेल्जियम में कोविड-19 से 53,981 लोग संक्रमित हैं और इस खतरनाक वायरस से देश में अब तक 8,843 लोगों की मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed