फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Court in Bosnia sentences separatist Bosnian Serb President Milorad Dodik to 1 year in prison

Milorad Dodik: रूस समर्थक बोस्नियाई सर्ब राष्ट्रपति मिलोराद डोडिक जाएंगे जेल, राजनीति पर छह साल का प्रतिबंध

Wed, 26 Feb 2025 06:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सरजेवो (बोस्निया-हर्जेगोविना)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सरजेवो (बोस्निया-हर्जेगोविना) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

Milorad Dodik: बोस्निया की अदालत ने राष्ट्रपति मिलोरेड डोडिक को उनकी अलगाववादी गतिविधियों के कारण एक साल की सजा सुनाई और उन्हें छह साल तक राजनीति से प्रतिबंधित कर दिया। डोडिक पर आरोप था कि उन्होंने बोस्निया में शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति दूत की सलाहों की अनदेखी की थी।

विज्ञापन
Court in Bosnia sentences separatist Bosnian Serb President Milorad Dodik to 1 year in prison
Milorad Dodik - फोटो : X/Milorad Dodik

विस्तार

बोस्निया की एक अदालत ने बुधवार को रूस समर्थक बोस्नियाई सर्ब राष्ट्रपति मिलोराद डोडिक को एक साल की सजा सुनाई और उन्हें छह साल के लिए राजनीति से प्रतिबंधित कर दिया। उन्हें यह सजा उनकी अलगाववादी गतिविधियों को लेकर सुनाई गई है। 

विज्ञापन


शांति दूत की बातों को नजरअंदाज करने का था आरोप
सरजेवो की अदालत का यह ऐतिहासिक फैसला एक साल की लंबी सुनवाई के बाद आया है। डोडिक पर आरोप था कि उन्होंने बोस्निया में शांति बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति दूत की बातों को नजरअंदाज किया। सजा सुनाए जाने के समय डोडिक और उनके वकील अदालत में मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन


सर्ब प्रशासित क्षेत्र को देश से अलग करने की थी योजना
डोडिक ने पहले कहा था कि अगर उन्हें सजा मिलती है, तो वह इसका पालन नहीं करेंगे और 'सख्त कदम' उठाएंगे, जिसमें बोस्निया को के सर्ब प्रशासित क्षेत्र रिपब्लिका सर्ब्स्का को बाकी देश से अलग करने की योजना भी शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोस्निया में तीन साल तक चला था युद्ध
बोस्निया में 1992 से 1995 तक भयावह युद्ध हुआ था, जिसमें एक लाख लोग मारे गए थे और लाखों लोग अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए थे। इस युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के समर्थन से डेटन समझौता हुआ था, जिससे बोस्निया को दो हिस्सों में बांट दिया गया था।  


राष्ट्रपति ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक 
सजा के एलान के तुरंत बाद डोडिक के समर्थन में हजारों लोग बान्जा लुका शहर में एकत्र हुए। इस दौरान डोडिक ने कहा, 'वे कहते हैं कि मैं दोषी हूं, लेकिन अब लोग कहेंगे कि मैं दोषी नहीं हूं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैंने कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करना सीख लिया है। यह खास बात है कि आप यहां एकत्र हुए हैं।' वहीं, पड़ोसी सर्बिया के राष्ट्रपति अलक्सांदर वुचित ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed