फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Court hearing against Israel PM Benjamin Netanyahu resumes

इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अदालत में सुनवाई फिर से शुरू

Mon, 20 Jul 2020 03:47 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Jul 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
Court hearing against Israel PM Benjamin Netanyahu resumes
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पद छोड़ने के दबाव का सामना कर रहे नेतन्याहू के खिलाफ रविवार से भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई फिर से शुरू हो गई।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार और कोरोना संकट संभालने को लेकर पहले ही उनकी काफी आलोचना हो रही है। अब अदालत में फिर से सुनवाई शुरू होने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नेतन्याहू पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और घूस लेने के आरोप हैं। हालांकि, वह अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठे बताते रहे हैं।
विज्ञापन


नेतन्याहू के खिलाफ राजधानी जेरूशलम और तेल अवीव में हर दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को जेरूशलम में प्रधानमंत्री के आवास के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ प्रदर्शनकारी गिरफ्तार भी किए गए। मई के आखिर में भी पीएम नेतन्याहू के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे थे और उनके इस्तीफे की मांग की थी।

कोरोना को लेकर घिरी इस्राइल सरकार
इस्राइल में कोरोना के करीब 50 हजार मामले हैं। 400 लोगों की जान गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार ने कोरोना को नियंत्रित करने के उपायों को नजरअंदाज किया है। इसको लेकर भी बेंजामिन की चौतरफा आलोचना हो रही है और लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed