फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   couple deported to columbia after 35 years in usa children shocked

USA: 35 साल से अमेरिका में रह रहे दंपति कोलंबिया निर्वासित, बच्चे हैरान-परेशान मांग रहे मदद

Wed, 26 Mar 2025 09:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Mar 2025 09:00 AM IST
सार

अमेरिका से लोगों को निर्वासित किए जाने की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है, इसके चलते कई परिवार टूट गए हैं। ऐसा ही मामला कोलंबिया के गोंजालेज परिवार का है। दरअसल अमेरिका ने गोंजालेज परिवार के मुखिया और उनकी पत्नी को निर्वासित कर दिया है और उनकी तीन बेटियां अमेरिका में ही रह रही हैं। 

विज्ञापन
couple deported to columbia after 35 years in usa children shocked
अमेरिका से निर्वासित किए जा रहे लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार अवैध अप्रवासियों पर सख्ती बरतते हुए उन्हें निर्वासित कर रही है। अब ट्रंप प्रशासन ने एक ऐसे दंपति को उनके मूल देश कोलंबिया निर्वासित कर दिया है, जो बीते 35 वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे। दंपति के बच्चे अमेरिका में ही छूट गए हैं क्योंकि वे अमेरिकी नागरिक हैं। 
विज्ञापन


बीते महीने लिया था हिरासत में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपति अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे और उन्हें काफी कोशिशों के बाद भी अमेरिका की नागरिकता नहीं मिल सकी थी। बीती 21 फरवरी को दंपति एक रुटीन जांच के लिए यूएस इमीग्रेशन कस्टम्स एंड एनफोर्समेंट के दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद करीब तीन हफ्ते पहले उन्हें हिरासत में ले लिया गया और कुछ दिन हिरासत में रखने के बाद बीती 18 मार्च को उन्हें कोलंबिया निर्वासित कर दिया गया। दंपति की पहचान गलैडिस गोंजालेंज (55 वर्षीय) और नेलसन गोंजालेज (59 वर्षीय) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US चुनाव में व्यापक बदलाव की पहल: अनिवार्य नागरिकता सहित कई अहम कार्यकारी आदेश प्रभावी, ट्रंप ने किए हस्ताक्षर
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति के बच्चे अमेरिका में मौजूद
दंपति को निर्वासित किए जाने के बाद उनके परिजन परेशान हैं। दंपति की तीन बेटियां हैं और तीनों अमेरिका की नागरिक हैं। एक बेटी स्टेफनी गोंजालेज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसके माता-पिता बीते महीने सेंटा एना इलाके में स्थित इमीग्रेशन अदालत पहुंचे थे और वे ऐसा साल 2000 से कर रहे थे। दंपति की बेटियों का कहना है कि उनके माता-पिता कानून का पालन करने वाले लोग थे और उन्होंने कभी कानून नहीं तोड़ा था। करीब चार दशकों तक उन्होंने यहां अपना परिवार बनाया और अब अचानक से उनके निर्वासन से हम हैरान परेशान हैं। बेटी ने कहा कि उसके माता-पिता बेहद दयालु और निस्वार्थ लोग थे, जो अपने से पहले दूसरों का ध्यान रखते थे।  

ये भी पढ़ें- US: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के लिए राजदूत के रूप में मीडिया आलोचक को किया नामित, विवादों से है पुराना नाता

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता पर काबिज होने के बाद से अमेरिका में रह रहे अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा है। इसके तहत हजारों लोगों को अभी तक अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed