फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump nominates conservative media critic as ambassador to South Africa amid strained relations

US: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के लिए राजदूत के रूप में मीडिया आलोचक को किया नामित, विवादों से है पुराना नाता

Wed, 26 Mar 2025 04:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Mar 2025 04:44 AM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के लिए इस्राइल समर्थक लियो ब्रेंट बोजेल-तृतीय को राजदूत नामित किया, जिसकी पुष्टि सीनेट करेगी। यह घोषणा तब हुई है, जब अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संबंध तनावपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Trump nominates conservative media critic as ambassador to South Africa amid strained relations
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के लिए नए राजदूत की घोषणा की है। उन्होंने दक्षिणपंथी मीडिया विश्लेषक और इस्राइल समर्थक टिप्पणीकार लियो ब्रेंट बोजेल-तृतीय को इस पद के लिए नामित किया है। अब बोजेल की नियुक्ति को सीनेट से मंजूरी की जरूरत होगी। 

विज्ञापन


यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संबंधों में तनाव चल रहा है। दोनों देशों के बीच इस्राइल-हमास युद्ध विवाद की मुख्य वजह है। दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में इस्राइल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में मुकदमा दायर किया और उस पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगाया, जिससे अमेरिका नाराज है। 
विज्ञापन


इसके अलावा, अमेरिका ने बीते शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल को देश छोड़ने का आदेश दिया था। उन्होंने ट्रंप सरकार और उनकी नीतियों की आलोचना के कारण 'अवांछित व्यक्ति' घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं लियो ब्रेंट बोजेल-तृतीय
लियो ब्रेंट बोजेल-तृतीय एक कट्टर दक्षिणपंथी और इस्राइल समर्थक माने जाते हैं। वह मीडिया रिसर्च सेंटर और पेरेंट्स टेलीविजन काउंसिल जैसे कई मीडिया संगठनों के संस्थापक हैं। हालांकि, उनका नाम विवादों से जुड़ा रहा है। उनके बेटे लियो ब्रेंट बोजेल-चतुर्थ पर 2021 में कैपिटल हमले में शामिल होने का आरोप था और उन्हें चार साल की सजा हुई थी। बोजेल को इससे पहले 'यूएस एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया' का प्रमुख बनाने की कोशिश हुई थी, लेकिन उनका नामांकन वापस ले लिया गया था। 


दक्षिण अफ्रीका की नई जमीन अधिग्रहण नीति पर जताई थी नाराजगी
इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दक्षिण अफ्रीका की नई जमीन अधिग्रहण नीति पर भी नाराजगी जताई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया था कि दक्षिण अफ्रीका में अल्पसंख्यक श्वेत आबादी को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने इन दावों पूरी तरह से झूठा बताया है। इसके अलावा, ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली वित्तीय मदद भी रोक दी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed