फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 24.5 Million corona cases in America, Countrywide curfew in France again

कोरोना: फ्रांस में फिर देशव्यापी कर्फ्यू, अमेरिका में 2.5 करोड़ से ज्यादा हुए मरीज

Fri, 22 Jan 2021 07:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस/वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Jan 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
More than 24.5 Million corona cases in America, Countrywide curfew in France again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दुनियाभर में स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या सात करोड़ को छू गई। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 26,784 मरीज मिलने के बाद देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में दूसरे नंबर पर मौजूद भारत से दोगुने से भी ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन


फ्रांस में मरीजों के मिलने का नया आंकड़ा पिछले 2 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 नवंबर को देश में 28,393 केस मिले थे। बुधवार को यहां 310 मौतें भी दर्ज की गई।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता गैब्रिएल अट्टल ने बताया, कि पहले प्रयोग के तौर पर लगाए कर्फ्यू के अच्छे नतीजे आने के बाद इसे अब अगले आदेश तक लागू किया जा रहा है। 

साथ ही फ्रांस से आन के लिए गैर यूरोपीय यात्रियों के लिए 72 घंटे के भीतर हुए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। यहं पहुंचने के बाद उन्हें सात दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। इसके बाद दोबारा टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्डोमीटरडॉटइन्फो के मुताबिक, दुनिया में अब तक नौ करोड़ 74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत ये है कि इनमें सात करोड़ 157 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मौतों की संख्या अब 20 लाख 86 हजार से ज्यादा हो चुकी है। 2.53 करोड़ मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed