फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Counsellor in India Permanent Mission Pratik Mathur says on Sudan to UNGA at the UNSC briefing by Int'l Criminal Court on Sudan

UNSC Meeting: भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर बोले- सूडान में चल रहीं राजनीतिक गतिविधियां चिंताजनक

Tue, 18 Jan 2022 08:11 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 Jan 2022 08:11 AM IST
सार

भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने सूडान में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सूडान आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Counsellor in India Permanent Mission Pratik Mathur says on Sudan to UNGA at the UNSC briefing by Int'l Criminal Court on Sudan
भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान यूएनएससी की ब्रीफिंग में भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने सूडान में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर चिंता जताई। माथुर ने कहा कि सूडान के पीएम अब्दुल्ला हमदोक का इस्तीफा  देश में अंतर्निहित चुनौतियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सूडान को संयुक्त राष्ट्र द्वारा सुझाए गए अंतर राजनीतिक प्रक्रिया के तहत निर्देशित होने की आवश्यकता है जिसका उद्देश्य स्थिति को उबारना और व्यवस्था को ट्रैक पर रखना है। माथुर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि सभी पक्ष परस्पर स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए शेष मुद्दों पर लगे रहें।

विज्ञापन


अफ्रीकी संघ ने सूडान में स्थिरता और शांति बनाए रखने का आह्वान किया
वहीं इससे पहले अफ्रीकी संघ में राजनीतिक मामलों के आयुक्त, शांति और सुरक्षा (एयू-पीएपीएस), बैंकोले अदेओय ने संबंधित पक्षों से किसी भी प्रकार की हिंसा से बचने और सूडान की स्थिरता, शांति और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने देश में चल रहे राजनीतिक संकट के समाधान के लिए सभी हितधारकों द्वारा मजबूत प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सूडान में राजनीतिक संकट
सूडान के सशस्त्र बलों के जनरल कमांडर अल-बुरहान द्वारा 25 अक्तूबर 2021 को आपातकाल की स्थिति घोषित करने और संप्रभु परिषद और सरकार को भंग करने के बाद सूडान एक राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed