फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Xi Jinping discusses with US President Trump over Coronavirus

कोरोनावायरस से चीन में 636 की मौत, जिनपिंग ने किया ट्रंप को फोन

Fri, 07 Feb 2020 10:14 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Feb 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Xi Jinping discusses with US President Trump over Coronavirus

विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर बातचीत की। इस दौरान जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन ने इस महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

विज्ञापन


सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने शुक्रवार को बताया कि जिनपिंग ने ट्रंप को फोन पर बताया कि चीन को पूरा भरोसा है कि वह इस महामारी को काबू में कर लेगा और वह ऐसा करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि चीन बेहतरी के लिए आर्थिक विकास के पथ पर आगे बढ़ना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस से गुरुवार को और 73 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 636 पहुंच गई है। साथ ही कोरोनावायरस से संक्रमित मामलों की संख्या करीब 31,000 हो गई है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को बताया कि कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी वुहान में गुरुवार को 73 लोगों की मौत हो गई जबकि जिलिन, हेनन, ग्वांगडोंग और हैनान प्रांतों में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। कोरोना वायरस की चपेट में आए मामलों की कुल संख्या 31,161 पर पहुंच गई है।


उसने बताया कि गुरुवार तक संक्रमण से पीड़ित करीब 1,540 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीनी अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तक देश में रह रहे 19 विदेशी नागरिकों के कोरोनावायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई। हालांकि उन्होंने उनकी नागरिकता के बारे में खुलासा नहीं किया।

कोरोनावायरस को लेकर भारत ने सख्ती बरतते हुए दुनिया के किसी भी कोने से भारत आने वाले चीनी नागरिकों को पांच फरवरी से पहले जारी हुए वीजा के अमल पर रोक लगा दी है। इसमें नियमित (स्टीकर) और ई-वीजा शामिल है। हालांकि, हांगकांग, मकाऊ और ताइवान के चीनी पासपोर्ट धारकों को रियायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed