फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus worldwide Update: total cases cross 1 lac, China, Iran, Italy, France, Europe, Korea

कोरोनावायरस: इटली में जेल फूंका, हिंसा में 6 कैदियों की मौत, जानिए दुनियाभर का हाल

Mon, 09 Mar 2020 06:21 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Mon, 09 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus worldwide Update: total cases cross 1 lac, China, Iran, Italy, France, Europe, Korea
मिलान ट्रेन स्टेशन पर यात्रियों की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : PTI

दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस फैल चुका है। इस खतरनाक वायरस से  संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 10 हजार के करीब पहुंच चुकी है। 3800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीन, ईरान के बाद यूरोपीय देशों में इसका प्रकोप ज्यादा हो रहा है। इटली में खासतौर से हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं। इटली के अधिकतर क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है और इस वजह से 1.6 करोड़ लोग प्रभावित हो रहे हैं। जानिए भारत के अलावा अन्य देशों का हाल...।

विज्ञापन

इटली की जेल में हिंसा 

  • इटली की मोडेना जेल में रविवार को कैदियों ने बाहर निकलने के लिए हिंसा करना शुरू कर दी। 

  • करीब 60 कैदियों ने जेल को आग के हवाले कर दिया। हिंसा में अब तक छह कैदियों की मौत हो चुकी है। 

  • पुलिस को करीब 500 कैदियों को भागने से रोकने के लिए काफी प्रयास करने पड़े। 

  • इटली में एक ही दिन में 133 लोगों की मौत हो चुकी है और आधे से ज्यादा देश को घरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। 

कतर ने भारत समेत 13 देशों पर लगाया प्रतिबंध 

  • कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कतर ने भारत और 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट रद्द

  • लॉस एंजिलिस में इंडियन वेल्स एटीपी और डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। 
  • स्वास्थ्य कारणों से रद्द होने वाला यह अमेरिका का पहला बड़ा खेल आयोजन है।

चीन में 22 लोगों की मौत 

  • कोरोनावायरस से चीन में 22 और लोगों की मौत हो गई है। हालांकि मामले घटने के बाद कई अस्थायी अस्पताल बंद कर दिए गए हैं। 
  • विज्ञापन

पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए

  • पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रोबेलो डिसूजा ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 
  • उन्होंने खुद को सबसे अलग करते हुए आइसोलेशन कक्ष में रहने का फैसला लिया है। 

पाक में एक और मामला 

  • पाकिस्तान में कोरोनावायरस का एक और मामला सामने आया है। 

ईरान ने 70 हजार कैदियों को रिहा किया 

Coronavirus worldwide Update: total cases cross 1 lac, China, Iran, Italy, France, Europe, Korea
इराक में स्प्रे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI
  • ईरान पर भी कोरोनवायरस कहर बनकर टूट रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 43 लोगों की मौत हो गई। 
  • इस देश में मरने वालों की संख्या 237 तक पहुंच गई है। 
  • सोमवार तक ईरान में 7,161 कुल संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। 
  • ईरान ने कोरोनवायरस के डर से 70 हजार कैदियों को रिहा कर दिया है। 
  • ईरान की संकट प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इस्माइल नज्जर भी कोरोनवायरस से ग्रसित हो गया है। 
बिना दर्शकों के ओलंपिक मशाल प्रज्वलन कार्यक्रम 
  • टोक्यो ओलंपिक का आधिकारिक ओलंपिक मशाल प्रज्वलन कार्यक्रम बिना दर्शकों के होगा। 
  • यह कार्यक्रम प्राचीन ओलंपिया, ग्रीस में 12 मार्च को होना है। 
दक्षिण कोरिया में 96 नए मामले 
  • दक्षिण कोरिया में 96 नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 7478 तक पहुंच गई है। 
  • चीन के बाहर सबसे ज्यादा मामले दक्षिण कोरिया में ही सामने आए हैं। 

सऊदी अरब में हुक्के पर प्रतिबंध 

Coronavirus worldwide Update: total cases cross 1 lac, China, Iran, Italy, France, Europe, Korea
अमेरिकी शहर सीटेल के पास मास्क पहने घूमती दो युवती - फोटो : PTI
  • सऊदी अरब में कैफे, रेस्त्रां में शीशे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
  • यहां अब तक 11 लोगों में कोरोनवायरस की पुष्टि हो चुकी है। 
जर्मनी में विश्वविद्यालय बंद 
  • जर्मनी के राहिनलैंड-पैलाटाइन स्टेट में विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी बंद होने का यह पहला मामला है। 
  • जर्मनी में सोमवार को कोरोनावायरस के 256 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल संख्या 1112 तक पहुंच गई है। 
बांग्लादेश में कोरोनावायरस के तीन मामले 
  • बांग्लादेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि की है। 
ऑस्ट्रेलिया में छह नए मरीज 
  • ऑस्ट्रेलिया में छए नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 80 तक पहुंच गई है। 
अमेरिका में 22 कुल लोगों की मौत 
  • अमेरिका के वॉशिंगटन में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल संख्या 22 तक पहुंच गई है। 
  • अमेरिका में अब तक 565 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 
ब्रिटेन में कोरोनावायरस से तीसरी मौत 
  • ब्रिटेन में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोनावायरस से हो गई है। 
  • इस वायरस की वजह से यह तीसरी मौत है। 

 
विज्ञापन

पूर्व पत्नी ने पति पर लगाया कोरोनावायरस से संक्रमित होने का आरोप, पति ने भेजा कानूनी नोटिस

  • पाकिस्तान के मुल्तान में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी पर कोरोनावायरस से संक्रमित होने के झूठी खबर देने का आरोप लगाते हुए लगभग 42 लाख रुपये (60 हजार डॉलर) कानूनी नोटिस भेजा है। 
  • मोहम्मद उमर इकबाल चीन से लौटे थे और उन्हें कोर्ट के आदेश पर दो हफ्ते चिकित्सा निगरानी में गुजारने पड़े, लेकिन अंत में वह स्वस्थ पाए गए।
  • उमर ने दावा किया कि उनकी पूर्व पत्नी जैयनब बुखारी अपनी मां के साथ रहने वाले उनके नाबालिग बेटे से मिलने से रोकना चाहती थी। जिस कारण उसने अधिकारियों को झूठी खबर दी। 
  • जैयनब ने कहा कि उसे डर है कि उसके बच्चे को उसके पिता से संक्रमण हो सकता है।

फिलीपीन के राष्ट्रपति से मिलने वाले शुभचिंतकों को उन्हें छूने की मनाही

  • फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को सुरक्षा देने वाले दल ने घोषणा की है कि अब से उनके शुभचिंतक उन्हें छू नहीं सकते हैं। 
  • राष्ट्रपति को सुरक्षा देने वाले दस्ते के ग्रुप कमांडर जीसस डुरांते ने एक बयान में कहा कि पीएसजी (राष्ट्रपति सुरक्षा ग्रुप) राष्ट्रपति और लोगों के बीच नो-टच (छूने की मनाही) नीति लागू करने जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि उनसे मिलने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी, इसके बाद ही लोगों को उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। 
  • सोमवार को फिलीपीन में कोरोनावायरस के संक्रमित लोगों की संख्या दोगुनी होकर 20 पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed