फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Updates Confirmed cases more than 23 lakhs and death toll crosses 1.5 lakh

Covid19: दुनिया में मृतकों की संख्या 1.5 लाख पार, 23 लाख संक्रमित, अमेरिका में 38 हजार से ज्यादा मौत

Sun, 19 Apr 2020 03:40 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Apr 2020 03:40 AM IST
सार

  • अमेरिका में मृतकों का आंकड़ा 37,000 से भी ज्यादा हुआ,
  • दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 23,00,000 से अधिक
  • 1,58,000 से अधिक लोग अब तक विश्व में कोविड-19 महामारी के चलते मारे गए

विज्ञापन
Coronavirus World Updates Confirmed cases more than 23 lakhs and death toll crosses 1.5 lakh
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

चीन के बाद अकेले अमेरिका-यूरोप में कोविड-19 ने 59 फीसदी से ज्यादा लोगों पर असर छोड़ रखा है। इनमें अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। जॉन्स हॉपकिंस विवि ने चौंकाने वाले आंकड़े देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर तक दुनिया में इस वैश्विक महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 1.5 लाख को पार कर गई जबकि संक्रमितों की संख्या 22.6 लाख को पार कर गई।

विज्ञापन


वैश्विक महाशक्ति अमेरिका के हालात इन दिनों सबसे खराब हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा 37 हजार को पार कर 37,079 हो गया है जबकि कुल संक्रमण के मामले 7,10,272 हो गए हैं। हालांकि इतने बुरे हालातों के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप ने नागरिकों को घरों से बाहर न निकलने के दिशा-निर्देशों के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है। वह चाहते हैं कि अमेरिका के विभिन्न राज्यों के गवर्नर जल्द ही लॉकडाउन जैसे हालात खत्म करें ताकि बाजारों को खोला जा सके। उधर, स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में दुनिया का दूसरा स्थान रखने वाले इटली में अब तक 22,745 लोग मारे जा चुके हैं जबकि कुल प्रभावितों की संख्या 1,72,434 है। इसी तरह, स्पेन में 1,91,726 लोग संक्रमित हैं और 20 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। फ्रांस और ब्रिटेन में 18,681 और 14,576 लोग अब तक अपनी जानें गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रूस : यूएन में कोरोना पर प्रस्ताव, संरक्षणवाद हटाएं

कोविड-19 पर एक प्रस्ताव के जरिये रूस संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी लेने की दोबारा कोशिश में है। इस बार उसने यूएनएससी की मंजूरी के बिना लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों को हटाने की मांग छोड़ दी है, लेकिन संरक्षणवादी रवैये के खात्मे की मांग पर अड़ा हुआ है। 193 सदस्यीय विश्व निकाय को बुधवार दोपहर तक रूस के संशोधित मसौदा प्रस्ताव पर विचार करना है। इसमें कोरोना वायरस महामारी से पैदा चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुटता की अपील की गई है। इससे पहले 2 अप्रैल को रूस इसे ईयू, ब्रिटेन, अमेरिका व यूक्रेन की आपत्ति के चलते मंजूर नहीं करा पाया था।

केन्या : कोरोना मिटाने को नैरोबी के गवर्नर बांट रहे शराब

फिलहाल कोविड-10 संक्रमण का इलाज न ढूंढ पाने के कारण जहां डॉक्टर 100 साल पुरानी बीसीजी और प्लाज्मा थैरेपी को अपनाने पर मजबूर हैं वहीं अफ्रीकी देश केन्या के गवर्नर ने शराब से कोरोना को मात देने का दावा किया है। वह अपने राज्य में गरीबों को फूड पैकेट के साथ शराब की बोतलें भी बांट रहे हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने शराब से कोरोना को खत्म करने के दावे को खारिज कर दिया है।

ईरान : कुछ व्यवसायों को खोलने की अनुमति मिली

ईरान ने कुछ व्यवसायों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। देश में कोरोना प्रकोप के बावजूद सरकारी दफ्तर और बड़े व्यवसाय सीमित संख्या में खोले गए हैं। जबकि जिम, रेस्त्रां, शॉपिंग मॉल और ग्रैंड बाजार फिलहाल बंद रहेंगे। मस्जिदें, धार्मिक संस्थान, स्कूल और विवि को खोलने की भी अनुमति भी नहीं है। देश में कोविड-19 से 5,000 मौते हों चुकी हैं जबकि अब भी 80,000 लोग इससे संक्रमित हैं।

चीन : वुहान से बाहर जाने पर परीक्षण अनिवार्य

चीन ने शनिवार को वुहान से बाहर जाकर नौकरी करने वालों के लिए कोरोना वायरस टेस्ट अनिवार्य होने का आदेश दिया है। ये आदेश 70 दिनों का लॉकडाउन हटाने के बाद आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एक आदेश में कहा कि वुहान शहर छोड़ने से पहले एक न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के लिए भुगतान सरकार करेगी। वुहान छोड़ने वालों को स्वैच्छिक रूप से जांच के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उ. कोरिया : विदेशी क्वारंटीन नागरिकों को रिहा किया

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा है कि उसने कोरोना वायरस के क्वारंटीन में रह रहे सभी विदेशी नागरिकों को रिहा कर दिया है। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कितने लोगों को कितने दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा गया। पिछली मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह में लगभग 10 हजार लोगों को रिहा किया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed