{"_id":"5eb0d28c1d518e02cc3b977b","slug":"coronavirus-world-live-updates-hindi-news-covid-19-5th-may-positive-cases-and-death-toll-increased-in-america-italy-spain-france-iran-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona World LIVE: ट्रंप ने किया इशारा, कहा-कुछ बड़ा होने वाला है, सबको जल्दी पता चलेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona World LIVE: ट्रंप ने किया इशारा, कहा-कुछ बड़ा होने वाला है, सबको जल्दी पता चलेगा
Wed, 06 May 2020 06:12 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 May 2020 06:12 AM IST
सार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 52 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 36 लाख 45 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि करीब 12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 70 हजार के करीब पहुंच गई है और 12 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्स:-
विज्ञापन
अमेरिका में 24 घंटे में 2333 मौतें
- कोरोना महामारी की वजह से अमेरिका में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 2333 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर कुछ खास संकेत दिए हैं और एक बड़े राहत की बात की है।
- ट्रंप ने कहा कि कुछ होने वाला है। काफी काम हो चुका है। जब तक वो हो नहीं जाता है तब तक उसपर बात नहीं करना चाहता हूं। लेकिन मैं यह कहूंगा कि वे वास्तव में प्रगति कर रहे हैं। जॉनसन एंड जॉनसन के लोग वास्तव में शानदार रहे हैं। वे इसे तेजी से प्राप्त करना चाहते हैं। हम सभी को बहुत जल्द पता चल जाएगा।
- उन्होंने कहा, 'हम कुछ बहुत नाटकीय कर रहे हैं और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जो कुछ हमने किया है, उसके जैसा कुछ नहीं किया है। हमने नाटकीय रूप से नए उपचारों और संभावित टीकों के विकास को गति दी है। हमारे यहां 90 क्लीनिकल ट्रायल्स चल रहे हैं और 100 अभी और होने वाले हैं।'
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने लॉकडाउन को फिर से खोलने के संकेत देते हुए कहा, 'हमारे नागरिकों की गहन प्रतिबद्धता के कारण, हमने प्रभाव को कम कर दिया है और अनगिनत अमेरिकी जीवन बचाए हैं। हमारा देश अब लड़ाई के अगले चरण में है. एक बहुत ही सुरक्षित चरणबद्ध तरीके के साथ धीरे-धीरे फिर से इसे खोलना है, हमें देश को फिर से खोलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Something is going to happen. Tremendous progress being made. Don't want to talk about it until it's there.But I'll say they really are making progress. Johnson & Johnson folks have been really fantastic. They want to get to it fast. We'll all know very soon: US Pres Donald Trump https://t.co/oNbO6CfQ8r
— ANI (@ANI) May 5, 2020
पाकिस्तान में मृतकों की संख्या 514 पहुंची
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 514 पहुंच चुकी है।
- पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने 9 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन से पहले समीक्षा बैठक की है।
कोरोना से निपटने में दूसरे तरीके अपनाते तो 20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती : ट्रंप
- कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी नीतियों और तरीकों के लिए आलोचना झेल रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर कोरोना से निपटने में हम दूसरे तरीके अपनाते तो मृतकों का आंकड़ा अभी से कहीं ज्यादा होता।
- उन्होंने कहा यह आंकड़ो 20 लाख से भी कहीं ज्यादा होता। हमने इसे सही तरीके से लिए लेकिन अब यह काम पर वापस जाने का समय है।
नए आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में 30 हजार से ज्यादा की मौत
- ब्रिटेन में नए आंकड़ों से पता चला है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 30,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जो कि आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा है।
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से इंग्लैंड और वेल्स में 24 अप्रैल तक 29, 710 लोगों की मौत हुई है जबकि इसी अवधि के आधिकारिक आंकड़ों में 22,173 लोगों की मौत की बात कही गई है। यानी सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े सरकारी आंकड़ों से 34 प्रतिशत ज्यादा हैं।
- स्कॉटलैंड और नॉर्दन आयरलैंड के आकंड़े अलग से जमा किए गए हैं जिसके बाद आंकड़ा 30,000 के पार चला गया।
- ब्रिटेन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 28,734 लोगों की मौत हो चुकी है जो कि इटली के 29,079 मौत के आंकड़ों से थोड़ी ही पीछे है।
- सांख्यिक कार्यालय के आंकड़े में उन मौतों को भी शामिल किया गया है जो कोविड-19 के संदिग्ध थे और उनकी जांच नहीं हुई थी।
स्पेन में कोरोना से आज 185 लोगों की मौत
- स्पेन में कोरोना वायरस से मंगलवार को 185 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 25,613 तक पहुंच गया।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों की संख्या 250,000 तक पहुंच गई है जिसमें 30,000 लोग वैसे हैं जिन्हें लक्षण नहीं दिखने या बीमारी से उबर चुकने के बाद एंटीबॉडी जांच के जरिए पहचाना गया। हालांकि देश में धीरे-धीरे मामले की दर धीमी हो रही है।
- आंकड़ों में बताया गया कि संक्रमण के नए ज्यादातर मामले स्वास्थ्य कर्मियों से जुड़े हैं। देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी फर्नान्डो साइमन ने कहा कि संक्रमण से 1,23,000 से ज्यादा लोग उबर चुके हैं। स्पेन में बेहद कड़े प्रतिबंध लागू थे, जिसे धीरे-धीरे हटाया जाना शुरू हुआ है।
भारत में फंसे 193 पाकिस्तानी वापस गए
- कोरोना वायरस के चलते भारत में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिक मंगलवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते अपने देश वापस चले गए।
- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने महिलाओं व बच्चों समेत 193 पाक नागरिकों को वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर के हवाले किया।
- ये पाकिस्तानी नागरिक लॉकडाउन के चलते पिछले दो महीने से देश के विभिन्न भागों में फंसे हुए थे।
- इनमें से अधिकतर अपने रिश्तेदारों से मिलने, इलाज कराने या धार्मिक यात्रा पर भारत आए थे।
- पाकिस्तान पहुंचने पर उनकी स्क्रीनिंग की गई और लाहौर में उन्हें 72 घंटे के लिए क्वारंटीन किया गया है।
सिंगापुर में आज सामने आए 632 मामले, अधिकतर विदेशी मजदूर
- सिंगापुर में मंगलवार को कोविड-19 के 632 मामले सामने आए हैं, इनमें से अधिकतर डॉरमेटरी में रहने वाले विदेशी मजदूर हैं।
- सिंगापुर में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 19,410 हो गई है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी लोगों में से नौ सिंगापुर के नागरिक या यहां के स्थायी नागरिकता पाए विदेशी हैं।
- जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते यहां अभी तक 18 लोगों की जान जा चुकी है।
पाक में कोरोना वायरस के 1,315 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21000 के पार
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 1,315 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की तादाद 21,501 हो गई।
- इसके अलावा 24 और लोगों की इस बीमारी से मौत हुई, जिसके बाद संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 486 पहुंच गया।
- स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुताबिक, पंजाब में कोरोना वायरस के 8,103 मामले हैं, जबकि सिंध में 7,882, खैबर-पख्तूनख्वा में 3,288, बलूचिस्तान में 1,321, इस्लामाबाद में 464, गिलगित-बाल्टिस्तान में 372 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 71 मामले हैं।
- अब तक 222,404 नमूनों की जांच की गई हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 9,857 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
एंटोनियों गुटेरेस ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए सबसे बड़े जन स्वास्थ्य प्रयास की जरूरत
- संयुक्त राष्ट्र् के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर फतह हासिल करने के लिए इतिहास में अब तक के सबसे बड़े जन स्वास्थ्य प्रयास की जरूरत है क्योंकि यह परस्पर संबंधित विश्व है जहां, 'जब तक कि सब लोग सुरक्षित न हो जाएं, हममें से कोई सुरक्षित नहीं है।'
- करीब 40 देशों के नेता यूरोपीय आयोग द्वारा आयोजित कोविड-19 वैश्विक प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय प्रतिज्ञा कार्यक्रम के माध्यम से ‘एसीटी एक्सीलरेटर’ को समर्थन देने के लिए सामने आए हैं।
- गुतारेस का इशारा पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और कोरोना वायरस को नियंत्रण में लाने के लिए जरूरी वैज्ञानिक खोज को तेज करने के लिए विभिन्न देशों की ओर से शुरू किए गए ऐतिहासिक प्रयास की तरफ था जिसे एसीटी एक्सिलरेटर के तौर पर जाना जा रहा है।
भारत में आंतरिक तौर पर 50 लाख हुए विस्थापित
- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस, बांग्लादेश और चीन द्वारा इस अवधि के दौरान दुनिया में नई आंतरिक विस्थापन से 2019 में प्राकृतिक आपदाओं, संघर्ष और हिंसा के कारण भारत में 50 लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।
अमेरिका में सीनेट का सत्र शुरू
- अमेरिका में कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच सीनेट का सत्र सोमवार को फिर से शुरू हो गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि नए सहायता पैकेज पर क्या स्थिति रहेगी ।
- उधर, अमेरिका में इस मुद्दे पर बहस तेज होती जा रही है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का किस प्रकार सबसे बेहतर तरीके से मुकाबला किया जाए और तबाह हो चुकी अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर लाया जाए ?
- सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैक्कोनेल ने सत्र की शुरुआत की और वायरस के प्रकोप के बजाय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रत्याशियों की पुष्टि करने के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करने के अपने निर्णय का बचाव किया।
अमेरिका ने कोरोना वायरस की कथित उत्पत्ति को लेकर कोई सबूत साझा नहीं किए: संयुक्त राष्ट्र
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात कार्यक्रमों के प्रमुख माइकल रेयान ने कहा कि अमेरिका ने उन्हें ट्रंप और माइक पोंपिओ के आरोप के संबंध में कोई सबूत मुहैया नहीं कराए हैं।
- ट्रंप और माइक पोंपिओ ने आरोप लगाया था कि कोरोना वायरस चीन के शहर वुहान की एक प्रयोगशाला में उत्पन्न हुआ है।
भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट्स की पहली खेप कनाडा पहुंची
- भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) की 50 लाख टेबलेट्स की पहली खेप आज कनाडा के टोरंटो पहुंची है।
- कनाडा के टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि कोरोना संकट के समय भारत-कनाडा सहयोग जारी है
नेपाल में सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या 82 हुई
- नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में साथ और कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 82 हो गई है।
अमेरिका: 24 घंटे में 1015 लोगों की मौत
- जॉन्स हॉपकिन्स विश्विद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में करीब 1015 लोगों की मौत हो गई है।
- यह संख्या बीते एक महीने में रोजाना हुई मौतों की संख्या में सबसे कम है।
फ्रांस में 306 लोगों की मौत, आंकड़ा 25 हजार पहुंचा
- फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी के कारण सोमवार को 306 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में मौत का आंकड़ा 25 हजार पहुंच गया।
यहां पढ़ें 04 मई (सोमवार) के सभी अपडेट्स