फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Will China health system be collapsed by the new wave of infection?

Coronavirus: क्या कोरोना संक्रमण की नई लहर से चरमरा जाएगी चीन की स्वास्थ्य व्यवस्था?

Thu, 15 Dec 2022 04:07 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Dec 2022 04:07 PM IST
सार

Coronavirus: एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग, ग्वांगझाउ, वुहान और शिजियाझुआंग शहरों में बीते कुछ दिनों में अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने सलाह दी है कि अगर हल्के लक्षण हों, तो लोग घर पर ही रहें...

विज्ञापन
Coronavirus: Will China health system be collapsed by the new wave of infection?
Coronavirus in china - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई शहरों से अस्पतालों में वहां की क्षमता से ज्यादा मरीजों के पहुंचने की खबर मिली है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक देश में जीरो-कोविड नीति में ढील दिए जाने के बाद से संक्रमण के मामलों में तेज उछाल आया है।

विज्ञापन

वेबसाइट एशिया टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग, ग्वांगझाउ, वुहान और शिजियाझुआंग शहरों में बीते कुछ दिनों में अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने सलाह दी है कि अगर हल्के लक्षण हों, तो लोग घर पर ही रहें। लोगों को सिर्फ गंभीर मामलों में ही इमरजेंसी हॉटलाइन को कॉल करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

चीनी मीडिया में छपी रिपोर्टों के मुताबिक जो लोग घर पर रह कर अपना इलाज कर रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन दवाएं मंगवाने पर सामान्य से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। ऐसा दवाओं की मांग तेजी से बढ़ने के कारण हुआ है। चीन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि आने वाले तीन से चार हफ्तों तक देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती रहेगी। उनके मुताबिक अभी सबसे ज्यादा संक्रमण कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्ट्रेन की वजह से हो रहा है, जो कम खतरनाक है। इसके बावजूद डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बुजुर्ग लोग इस स्ट्रेन से संक्रमित होने पर निमोनिया के शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या साढ़े तीन करोड़ है। पिछले महीने के आखिर तक इस उम्र वर्ग के सिर्फ 40 फीसदी लोगों का ही पूरा टीकाकरण हुआ था। 60 वर्ष के अधिक उम्र लगभग ढाई करोड़ लोगों को अभी कोरोना वैक्सीन के तीनों (बूस्टर सहित) डोज नहीं लग पाए हैं।

बीते सात दिसंबर को चीन सरकार ने जीरो कोविड नीति में ढील देते हुए नए नियम जारी किए थे। उनके तहत कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पर ही क्वॉरंटीन में रहने की छूट दी गई है। साथ ही अधिकारियों को अनावश्यक लॉकडाउन और सबका पीसीआर टेस्ट कराने से बचने की सलाह दी गई है। पश्चिमी मीडिया में इस बदलाव के बाद कहा गया था कि अब चीन ने भी पश्चिमी देशों की तरह कोरोना वायरस के साथ जीना सीखने की नीति अपना ली है।

लेकिन इस ढील के बाद से अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने की खबरें लगातार मिल रही हैं। बीजिंग में एक चीनी वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया कि ज्यादातर ऐसे मरीज बुखार, खराब गले, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द आदि की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। उधर सिर्फ बीजिंग में लगभग 150 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

इस रिपोर्ट में कुछ मरीजों का यह कहते हवाला दिया गया है कि अस्पतालों में उन्हें जगह नहीं मिली और उन्हें वहां से लौटा दिया गया। साथ ही दुकानों पर दवा खरीदने के लिए घंटे भर तक कतार में रहने की शिकायत भी कई लोगों ने की है। बीजिंग में आपातकालीन मेडिकल सेवा के उप निदेशक वांग योंग ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सहायता के लिए उनके विभाग के पास सामान्य से छह गुना ज्यादा फोन कॉल आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed