{"_id":"604915bc8ebc3e769f0936f0","slug":"coronavirus-who-team-went-to-china-to-find-out-the-origin-of-the-corona-infection-report-can-be-presented-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona virus: चीन गई डब्ल्यूएचओ की टीम ने कहा, जल्द ही पेश की जा सकती है रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona virus: चीन गई डब्ल्यूएचओ की टीम ने कहा, जल्द ही पेश की जा सकती है रिपोर्ट
Thu, 11 Mar 2021 12:56 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए हाल ही में चीन का दौरा करने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम के सदस्य रहे पीटर डैसजैक ने कहा कि अगले कुछ साल में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि महामारी कैसे फैलनी शुरू हुई।
विज्ञापन
डैसजैक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सामूहिक वैज्ञानिक अनुसंधान में यह पता चल सकता है कि वुहान में मनुष्य पशुओं में पाए गए कोविड-19 की चपेट में कैसे आए।
विज्ञापन
ईकोहेल्थ अलायंस के अध्यक्ष डैसजैक ने कहा कि वुहान और दक्षिण चीन के प्रांतों के बीच कुछ संबंध हो सकता है, जहां चमगादड़ों में (कोरोना वायरस) से संबंधित वायरस पाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वुहान में कोविड-19 के पहुंचने का सबसे बड़ा कारण वन्यजीवों का व्यापार हो सकता है। वुहान में ही दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे पहला मामला सामने आया था।
हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की टीम ने जांच पड़ताल के लिए चीन के वुहान शहर का दौरा किया था। पहले टीम ने कहा था कि वह कोई अंतरिम रिपोर्ट जारी नहीं करेगी। हालांकि अब उसने अपना रुख बदला है। इस मुद्दे पर इतना विवाद खड़ा हो चुका है कि उसके निष्कर्षों को दुनिया के तमाम देश स्वीकार कर लेंगे, इसे लेकर भी शक पैदा हो गया है।