फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus : WHO said no evidence of infection from pets, Study underway

कोरोना: डब्ल्यूएचओ ने कहा- पालतू जानवरों से संक्रमण के साक्ष्य नहीं

Fri, 10 Apr 2020 02:22 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, जिनेवा।
वर्ल्ड डेस्क, जिनेवा। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Apr 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : WHO said no evidence of infection from pets, Study underway
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है घरों में रहने वाले पालतू जानवरों से कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कोई प्रमाण नहीं हैं। कोरोना पर संगठन की तकनीकी सलाहकार डॉ. मरिया वैन कारखोव ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि पालतू जानवरों में संक्रमण के प्रमाण जरूर मिले हैं, लेकिन उनसे इनसानों के संक्रमित होने के कोई प्रमाण नहीं हैं।

विज्ञापन


डॉ. कारखोव ने कहा कि संक्रमण के मरीजों से उनके घर के पालतू पशुओं के संक्रमित होने की हमें जानकारी है। हांगकांग में दो कुत्ते और बेल्जियम में एक बिल्ली कोरोना से संक्रमित हुई। न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में एक बाघिन भी पिछले दिनों संक्रमित हुई थी। लेकिन इस बात पर अभी शोध चल रहा है कि पालतू जानवर कैसे संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


हो सकता है कि यह संक्रमण वायुमंडल में फैली किसी हवा या अन्य कारणों से जानवरों में हो रहा हो। लेकिन यदि ऐसा है तब भी यह शोध का विषय है क्योंकि जिन कारणों से जानवरों में संक्रमण फैलने के साक्ष्य हैं निश्चित ही वे इनसानों को भी उन्हीं कारणों से प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में भी ऐसे कोई साक्ष्य नहीं
चीन के वुहान में बिल्लियों पर एक अध्ययन में पाया गया कि वे कोरोना से संक्रमित हो सकती हैं। लेकिन पालतू जानवरों से इनसानों तक संक्रमण पहुंचने के अब तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपदा कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक मिकाइल जे. रेयान ने कहा कि लोग पालतू जानवरों से संक्रमण की आशंका से चिंतित हैं लेकिन अब तक उनके वायरस वाहक होने के प्रमाण नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed