Coronavrus Vaccine: रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी 91.4 फीसदी प्रभावी रही, 21 दिन बाद मिला 'अच्छा' नतीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Efficacy of the Sputnik V vaccine is 91.4%, based on the final control point analysis of data obtained 21 days after administering the first dose: Statement. #COVID19
— ANI (@ANI) December 14, 2020विज्ञापन
सिंगापुर ने फाइजर-बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी
सिंगापुर ने अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। देश के प्रधानमंत्री ली शेन लांग ने सोमवार को इस बाबत घोषणा की और बताया कि टीके के पहली खेप इस महीने के अंत तक मिल जाएगी।
सिंगापुर में कोविड-19 की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री ली शेन लांग ने टेलीविजन पर दिए एक संदेश में कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्राधिकार ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।
चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक ली ने यह भी बताया कि आगामी महीनों में इस महामारी से बचाव के लिए अन्य वैक्सीनों के भी आने की संभावना है और यदि सबकुछ योजनानुसार चलता रहा तो अगले वर्ष की तीसरी तिमाही तक देश में सभी के लिए पर्याप्त टीके होंगे।
प्रधानमंत्री ली ने कहा, ‘टीकाकरण करवाने के इच्छुक हर व्यक्ति को अगले साल के अंत तक यह मिल जाना चाहिए।’ इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि देश के सभी नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की खुराक मुफ्त में दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्सकों और विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है जो टीकाकरण संबंधी रणनीति के बारे में सुझाव देगी। ली ने यह भी बताया कि पैनल ने यह प्रस्ताव भी दिया है कि पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण होना चाहिए हालांकि इसे स्वैच्छिक रखा जाए।