{"_id":"5fb899ae348be73cf675b4ec","slug":"coronavirus-vaccine-4-crores-covid-19-vaccine-doses-to-be-available-by-the-end-of-the-year-says-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन की उपलब्ध होंगी चार करोड़ खुराकें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन की उपलब्ध होंगी चार करोड़ खुराकें
Sat, 21 Nov 2020 10:08 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन पूरे देश में कोविड-19 का टीका वितरित करने की योजना के साथ तैयार है और उसे अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन से इसके आवश्यक आपातकालीन इस्तेमाल का अधिकार मिलने का इंतजार है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस साल के अंत तक इस टीके की चार करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मेकनैनी ने संवाददाताओं को बताया, 'जहां तक टीके का सवाल है तो, हमारा मानना है कि इस साल के अंत तक इसकी चार करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। यह असाधारण है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह केवल राष्ट्रपति की वजह से ही संभव हो सका है, जिन्होंने उसी समय कहा था कि 'मैं टीका ला रहा हूं, मैं कुछ नया करने जा रहा हूं। मैं इसका निर्माण करने जा रहा हूं।' इससे कई अमेरिकियों की जान बचाने में सफलता मिलेगी। राष्ट्रपति ट्रंप का और उनके इस महान कार्य का शुक्रिया।'
विज्ञापन
मेकनैनी ने कहा कि हाल के दिनों में फाइजर एवं मॉडर्ना ने अपने टीके के विकास की उच्च सफलता के परिणाम के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि मॉडर्ना 94.5 फीसदी प्रभावी है और और फाइजर 95 प्रतिशत।'
इस साल जुलाई में ट्रंप प्रशासन ने ‘ऑपरेशन व्रेप स्पीड’ के तहत फाइजर को कोविड टीके के निर्माण एवं वितरण के लिए 1.95 अरब डालर देने पर सहमति जताई थी और अमेरिकियों को मुफ्त में यह टीका देने के लिए कहा था।