फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus updated Hindi news China revised death toll in Wuhan

कोरोना वायरस: चीन ने आंकड़ों में किया संशोधन, मृतकों की संख्या 4632 हुई, संक्रमित मामले बढ़कर 82692 हुए

Fri, 17 Apr 2020 01:34 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजिंग/वुहान
पीटीआई, बीजिंग/वुहान Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Apr 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus updated Hindi news China revised death toll in Wuhan
coronavirus in china - फोटो : PTI

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस का कहर आज पूरी दुनिया में फैला हुआ है। वहीं, चीन पर शुरुआत से ही कोरोना से जुड़े आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगता रहा है। अमेरिका बार-बार इस बात पर जोर देता रहा है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या चीन ने छुपाई है।

विज्ञापन


इसी बीच कोविड-19 मामलों के आंकड़े छिपाने को लेकर हो रही अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच चीन ने मृतकों की संख्या में शुक्रवार को संशोधन किया। चीन ने कोरोना वायरस के उत्पत्ति केंद्र वुहान शहर में मृतकों की संख्या में 1,290 का इजाफा किया, जिससे चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,632 हो गई है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान नगरपालिका मुख्यालय ने शुक्रवार को कोविड-19 के पुष्टि किए गए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या को संशोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वुहान में 16 अप्रैल तक कोरोना वायरस के पुष्टि किए गए कुल मामलों में 325 की वृद्धि की गई जिसके बाद यह बढ़कर 50,333 हो गए और मृतकों की संख्या 1,290 की वृद्धि की गई। इस तरह कोरोना वायरस से मौतों की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या 3,869 हो गई।

संशोधित आंकड़े के मुताबिक मृतकों की संख्या 4632 हुई
संशोधित आंकड़े के मुताबिक चीन में कोविड-19 से हुई मौतों की कुल संख्या बढ़कर 4,632 हो गई है। कुल मामलों की संख्या भी बढ़कर 82,692 हो गई। वुहान नगरपालिका मुख्यालय ने एक अधिसूचना में कहा कि संशोधन संबंधित कानूनों और नियमों और इतिहास, लोगों और मृतकों के प्रति जिम्मेदार होने के सिद्धांत के अनुसार किए गए हैं।

कोरोना वायरस के मामलों की संख्या और इसकी गंभीरता को कथित तौर पर छिपाने को लेकर अमेरिका और अन्य राष्ट्रों द्वारा चीन की तीखी आलोचना के बीच आंकड़ों में यह संशोधन किया गया है। पिछले दिसंबर में वुहान शहर से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वुहान के स्थानीय हुनान सी फूड मार्केट से फैला। चीन में तबाही मचाने के बाद अब यह संक्रमण दुनियाभर में फैल चुका है।

चीन ने मानी गलती
चीन ने स्वीकार किया कि कई मामलों में मौत का कारण जानने में गलती हुई या कई मामलों का पता ही नहीं चल पाया। चीन राष्ट्रीय आयोग (एनएचसी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार तक कोरोना वायरस के कुल मामले 82,367 थे, जिनमें 3,342 मौतें शामिल थीं।


आयोग ने बताया कि 1,081 मरीजों का इलाज चल रहा है और 77,944 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। एनएचसी ने कहा कि गुरुवार को कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आए, जिनमें से 15 विदेश से आए हुए नागरिक शामिल हैं, जबकि अन्य 11 नए मामलें स्थानीय संक्रमण के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed