फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Update : 10 thousand infected people of the world died in a day, restrictions eased in Britain, 35.13 lakh new cases registered

कोरोना : एक दिन में दुनिया के 10 हजार संक्रमितों की मौत, ब्रिटेन में पाबंदियों में ढील, 35.13 लाख नए मामले दर्ज

Fri, 28 Jan 2022 04:26 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन/लंदन।
एजेंसी, वाशिंगटन/लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 28 Jan 2022 04:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update : 10 thousand infected people of the world died in a day, restrictions eased in Britain, 35.13 lakh new cases registered
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी हुई। इस बीच, ब्रिटेन ने मास्क समेत अधिकांश कोरोना प्रतिबंध हटा लिए हैं। स्कॉटलैंड, वेल्स व उत्तरी आयरलैंड ने भी पाबंदियों में ढील दी है।

विज्ञापन


पूरी दुनिया में पिछले दो वर्ष में कुल संक्रमित 36.36 करोड़ हुए, जबकि अब तक 56.47 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, ब्रिटेन सरकार ने कहा कि देश में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने समेत कोरोना से जुड़े कई प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, देश में ‘बूस्टर’ खुराक अभियान शुरू करने से बीमारी की गंभीरता और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर घटी है। 
विज्ञापन


अब ब्रिटेन में कहीं भी मास्क लगाना कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं रह गया है और नाइट क्लबों व अन्य सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश के लिए कोविड पास की कानूनी अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। हालांकि लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि राजधानी की बसों व मेट्रो ट्रेनों में अब भी मास्क जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान में रिकॉर्ड मामले दर्ज
जापान में बृहस्पतिवार को ओसाका, क्योटो समेत 18 अन्य प्रांतों में भी कोरोना नियम सख्त कर दिए गए। महामारी की शुरुआत के बाद गत 24 घंटों में पहली बार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71,633 पहुंच गई। जबकि इसी अवधि में 34 लोगों की मौत हुई। सर्वाधिक वृद्धि टोक्यो में हुई। एजेंसी


ओमिक्रॉन के लिए टीके का ट्रायल शुरू करेगी मॉडर्ना
ओमिक्रॉन स्वरूप के प्रसार को देखते हुए इहाल ही में फाइजर ने टीके लाने की घोषणा की। अब मॉडर्ना कंपनी ने भी कहा है कि उसने ओमिक्रॉन का मुकाबला करने वाले टीकों की बूस्टर खुराक का क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें 600 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed