फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus uncontrollable in Moscow infection rate in Germany at record level

चिंताजनक : मॉस्को में कोरोना बेकाबू, जर्मनी में संक्रमण दर रिकॉर्ड स्तर पर

Tue, 09 Nov 2021 12:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Nov 2021 12:29 AM IST
सार

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश के सभी 85 क्षेत्रों से कुल 39,400 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले ये आंकड़ा 39,165 था। राजधानी मॉस्को में हालात बेहद खराब हैं। यहां हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus uncontrollable in Moscow infection rate in Germany at record level
कोरोना वायरस फिर से बेकाबू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच बढ़ती गतिविधियों के सहारे कोरोना वायरस फिर से बेकाबू होने लगा है। रूस में बीते 24 घंटे में 39,400 लोगों में वायरस मिला है। वहीं 1,190 लोगों की मौत हो गई। मॉस्को में वायरस पूरी तरह बेकाबू है। यहां सबसे अधिक 4,982 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं जर्मनी में संक्रमण दर कोरोना महामारी के दौर में पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश के सभी 85 क्षेत्रों से कुल 39,400 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले ये आंकड़ा 39,165 था। राजधानी मॉस्को में हालात बेहद खराब हैं। यहां हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसी तरह सेंट पीटर्सबर्ग में 2,597 लोगों में वायरस मिला जबकि एक दिन पहले ये आंकड़ा 2,551 था। जर्मनी के रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के अनुसार प्रति एक लाख लोगों में पिछले सप्ताह संक्रमण दर बढ़कर 201.1 फीसदी हो गई है। पिछले साल दिसंबर में ये दर 197.6 फीसदी थी। बीते 24 घंटे में 15,513 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 33 मरीजों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण की बढ़ती दर का कारण टीकाकरण की धीमी गति को माना जा रहा है। एजेंसी
विज्ञापन


ऑपरेशन टालने की योजना...
जर्मनी में कोरोना मरीजों की संख्या को बढ़ते देख चिकित्सक आने वाले सप्ताह में ऑपरेशन टालने की योजना बना रहे हैं। इसका मकसद संक्रमितों को समय पर अस्पताल में बिस्तर मुहैया कराना है जिससे मौत के खतरे को कम किया जा सके। बवारिया के स्टेट प्रीमियर मार्कस सोएडर ने कहा है कि महामारी की तेज गति को भविष्य के खतरे के रूप में देखते हुए तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी लहर को लेकर तैयारी
जर्मनी के डिवि एसोसिएशन फॉर इंटेंसिव एंड इमरजेंसी मेडिसिन के साइंटिफिक डायरेक्टर क्रिश्चियन कारागियानडिस का कहना है कि अगले कुछ सप्ताह में संक्रमण की दर बढ़ सकती है। महामारी की चौथी लहर से लड़ाई के लिए सभी राजनीतिक दल एकजुट होने की पहल कर रहे हैं। इसके अलावा मुफ्त में जांच की सुविधा को विस्तार देने की तैयारी चल रही है ताकि संक्रमण को बेकाबू होने से रोका जा सके।

स्लोवेनिया में वायरस को लेकर सख्ती
स्लोवेनिया में वायरस को रोकने के लिए सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। आठ नवंबर से सभी क्लब और इससे मिलते-जुलते प्रतिष्ठानों को सुबह पांच से रात दस बजे तक खोलने की इजाजत है। एक दूसरे व्यक्ति के बीच 107 स्क्वायर फीट की दूरी रखनी होगी। पूजा स्थलों में सीमित लोगों को मास्क के साथ बैठना होगा। लोगों के पास टीका, जांच या कोरोना को मात देने का साक्ष्य होना चाहिए। रोजाना 2800 मामले आ रहे हैं।


चीन में खरीदारी पर रोक की अपील
चीन में रूस की सीमा से लगे हेहे शहर में लोगों से वस्तुओं की खरीदारी न करने की अपील की जा रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हेहे शहर के कई क्षेत्रों में सामान के पैकेजिंग पर वायरस मिला है। कोरियर कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि विदेशों से आने वाले सामान को सीधे उपभोक्ताओं को नहीं देना है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही वो सामान आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed