{"_id":"5e399c078ebc3ee61c4564ed","slug":"coronavirus-two-thirds-of-victims-are-men-80-percent-death-over-60-years-old-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: बुजुर्गों को अपना शिकार बना रहा जानलेवा वायरस, मरने वालों में दो तिहाई पुरुष शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोनावायरस: बुजुर्गों को अपना शिकार बना रहा जानलेवा वायरस, मरने वालों में दो तिहाई पुरुष शामिल
Tue, 04 Feb 2020 10:01 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा कोरोनावायरस के शिकार लोगों में दो तिहाई पुरुषों की संख्या है। चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वायरल कोरोनोवायरस के शिकार लोगों में से दो तिहाई पुरुष हैं और इस वायरस से मरने वालों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कोरोनावायरस के प्रकोप में मृत्यु का आंकड़ा सोमवार को बढ़कर 426 हो गया, जबकि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,522 हो गई।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी जियाओ याहुई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मरने वालों में दो तिहाई पुरुष और एक तिहाई महिलाएं शामिल हैं। जियाओ ने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक मृतक 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे, और 75 प्रतिशत से अधिक लोगों को हृदय संबंधी रोग, डायबिटीज और ट्यूमर जैसी बीमारियां थीं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि निमोनिया जैसी बीमारियों से संक्रमित बुजुर्ग लोगों के लिए अधिक खतरा है। ज्यादा अस्पतालों के उपलब्ध होने पर उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि वुहान में होने वाली घातक नुकसान दर धीरे-धीरे कम हो जाएगी। हुबेई और इसकी प्रांतीय राजधानी वुहान प्रांत इस वायरस के प्रमुख केंद्र हैं।
विज्ञापन
छावला कैंप से सफदरजंग अस्पताल में पांच लोग स्थानांतरित
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कहा है कि पांच लोगों को बेहतर देखरेख के लिए छावला कैंप से सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एहतियात के तौर पर किया गया है। शिविर में उपस्थित सभी 406 लोगों की जांच के लिए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।
ब्रिटेन की अपने नागरिकों वापस लौटने की सलाह
ब्रिटेन ने चीन में रह रहे अपने नागरिकों को वापस लौटने की सलाह दी है। विदेश सचिव डॉमिनिक रैब ने कहा कि ब्रिटिश लोगों की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम चीन में ब्रिटिश नागरिकों को सलाह देते हैं कि अगर वो चाहें तो चीन छोड़ सकते हैं। हम उनके लिए चौबीसों घंटे काम करना जारी रखेंगे।