फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Two metre distance may not be enough Study

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दो मीटर की दूरी भी काफी नहीं, कोरोना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 21 May 2020 11:00 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 21 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Two metre distance may not be enough Study
सोशल डिस्टेंसिंग - फोटो : PTI

पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अमेरिका के एक इंस्टीट्यूट के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से दो मीटर दूरी काफी नहीं है। एक शोध में पता चला है कि चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के माध्यम से भी कोरोना वायरस के कण छह मीटर तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स के तहत फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स जर्नल में पब्लिश के रिसर्च के अनुसार जब हवा की स्पीड शून्य होती है, तो मानव की खांसी से लार की बूंदें दो मीटर तक भी नहीं पहुंच सकती। अगर हवा की गति चार किमी से 15 किमी प्रति घंटा के बीच चल रही होती है, तो लार की बूंदें  हवा की दिशा में छह मीटर तक पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन


15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर लार की बूंद 1.6 सेकंड में छह मीटर दूर पहुंच जाती है। इसलिए संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दो मीटर सामाजिक दूरी पर्याप्त नहीं है। इसलिए भीड़ वाले इलाकों में इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि घर के अंदर वातावरण में लार की बूंदों का व्यवहार कुछ अलग हो सकता है। उन्हेंने कहा कि इस पर उन्हें और अधिक अध्ययन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में हमें छोटी बूंद के वाष्पीकरण को अधिक गहराई से समझने की जरूरत है और इसपर काम जारी है।


कोरोना के संक्रमण का फैलने का सबसे अधिक खतरा खांसी और नजदीकी बातचीत से हैं। इसको देखते हुए ही दुनिया के लगभग सभी देशों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed