फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Transition through currency does not spread, warehouses filled with money 

'नोटों' से भी फैल सकता है कोरोनावायरस, इसलिए चीन ने किया ये इंतजाम

Sun, 16 Feb 2020 05:11 AM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 16 Feb 2020 05:11 AM IST
सार

चीन में कोरोना वायरस की महामारी अपने चरम पर पहुंच रही है, शनिवार को मरने वालों की संख्या डेढ़ हजार का आंकड़ा पार कर गई। जारी आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 2,641 नए लोगों में यह वायरस मिला और 143 लोगों की मौत हुई। अब तक इस महामारी की चपेट में 66,492 लोग आ चुके हैं और 1631 लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Transition through currency does not spread, warehouses filled with money 
chinese currency - फोटो : social media

विस्तार

चीन में संक्रमण वाले स्थानों से मुद्रा जमा कर गोदामों में भरी जा रही है। चीन की सरकार को आशंका है कि इनके जरिए भी संक्रमण फैल सकता है। अधिकारियों के अनुसार यहां हाल में 4 हजार करोड़ युआन के करेंसी नोट उतारे गए थे। लोगों को बार-बार हाथ धोने और हाथों को मुंह, नाक व आंखों पर न लगाने की चेतावनी विशेषज्ञ दे रहे हैं।

विज्ञापन


आधे मरीजों का इलाज पारंपरिक दवाओं से

हुबेई के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संक्रमण के बाद करीब आधे लोगों का पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली से इलाज हुआ है। सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए पारंपरिक दवाओं और पाश्चात्य दवाओं का साझा उपयोग किया है। अब तक इस वायरस का इलाज नहीं खोजा जा सका है।
विज्ञापन


संक्रमण से बचने अपने ही घर में दौड़ा 66 किमी

घरों में कैद लोग वायरस से बचने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपना रहे हैं। हांगकांग में पान सांकू नामक व्यक्ति अपने ही घर ही में पौने सात घंटे में 66 किमी दौड़ा। इसमें से 30 किमी तो वह केवल अपने बाथरूम में दौड़ गया। 44 साल के सांकू ने मोबाइल एप के जरिए अपनी दौड़ की गणना की। उसने अपना लाइव वीडियो स्ट्रीम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हांगकांग : चीन से आजादी के नारे लगे

सैकड़ों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को हांगकांग में मार्च आयोजित कर चीन की मुख्यभूमि का हांगकांग से संपर्क पूरी तरह बंद करने की मांग की। सरकार ने यहां कई इमारतों को कोरोनावायरस क्वारंटीन जोन में बदला है, प्रदर्शनकारी इसका भी विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में हांगकांग की स्वतंत्रता और क्रांति के खूब नारे लगाए गए।

अमेरिका निकालेगा अपने नागरिक, तीन भारतीयों की हालत सुधरी

अमेरिका ने शनिवार को एक पत्र जारी कर बताया कि वह डायमंड प्रिंसेस जहाज पर फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए विमान भेजेगा। यह विमान रविवार को उन्हें जापान से निकाल अमेरिका लाएगा, जहां उन्हें दो हफ्ते के लिए पृथक रखा जाएगा। इस जहाज पर 3700 लोग हैं, जिनमें से 218 वायरस से संक्रमित हैं। जहाज ने समुद्र में ही लंगर डाला हुआ है। यहां 132 भारतीय क्रू सदस्य और आठ यात्री भी मौजूद हैं, जिनमें तीन वायरस की चपेट में हैं। जापान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि इनकी हालत में सुधार आया है।

इधर भारत में हालात : शनिवार तक छोड़े जा सकते हैं चीन से लौटे 406 नागरिक

भारत में आईटीबी कैंप में रखे 406 नागरिकों को अगले हफ्ते छोड़ा जा सकता है। इनमें सात मालदीव के नागरिक भी शामिल हैं। यह नागरिक चीन लाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लिए गए आखिरी सैंपल की जांच रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद इस पर निर्णय होगा। चीन से लाए गए 650 नागरिकों में से कुछ हरियाणा के मानेसर में बनाए गए सेना के कैंप में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed