फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus reinfection has been detected in US patient from Reno first time detected positive in april 

अमेरिका में ठीक हो चुके मरीज को फिर हुआ कोरोना, पहले अप्रैल में हुआ था संक्रमण

Sat, 29 Aug 2020 01:43 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Aug 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
coronavirus reinfection has been detected in US patient from Reno first time detected positive in april 
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। देश के नेवाडा के रेनो में रहने वाला एक शख्स दोबारा कोरोना के संपर्क में पाया गया है। यह अमेरिका में वायरस के ठीक हो चुके व्यक्ति में दोबारा उससे संक्रमित पाए जाने का पहला मामला है। डॉक्टर्स के अनुसार 25 साल के मरीज को पहली बार अप्रैल के महीने में कोरोना का हल्का संक्रमण हुआ था। वे अब फिर से कोरोना के चपेट में है। इस बार उसमें कोरोना के गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


डॉक्टर्स और नेवाडा सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वे परिष्कृत परीक्षण के माध्यम से दिखाने में सक्षम हैं कि संक्रमण से जुड़े वायरस आनुवांशिक रूप से विभिन्न स्ट्रेन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुक्रवार को जारी उनकी रिपोर्ट की लांसेट मेडिकल जर्नल के सहकर्मी द्वारा समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Prayagraj Corona Update: 275 नए संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 8759 तक
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दोबारा संक्रमण होने के तीन मामले सामने आए थे। इनमें से एक हांगकांग और दो यूरोप से थे। नेवाडा के शोधकर्ताओं का कहना है कि नेवाडा मामले के विपरीत, उन रोगियों को दोबोरा हुआ संक्रमण पहले की तुलना में मामूली था। दोबारा संक्रमण होना एक दुर्लभ घटना का प्रतिनिधित्व कर सकता है। उन्होंने कहा, 'निष्कर्षों से पता चलता है कि जो लोग वायरस से पहले संक्रमित हो चुके हैं यदि वे दोबारा वायरस के संपर्क में आते हैं तो इससे बच नहीं सकते हैं।'

वहीं भारत की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,021 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 62,550 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,973 हो गए हैं, जिनमें से 7,52,424 लोगों का उपचार चल रहा है और 26,48,999 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed